Anupamaa Spoiler: वसुंधरा क्यों कर रही है पाखी की मदद? अनुपमा के खिलाफ जाने के पीछे हैं ये 4 वजहें
Anupamaa Spoiler Alert: वसुंधरा कोठारी एक बार फिर अनुपमा के खिलाफ लड़ाई में उसके सगों के साथ खड़ी हैं। लेकिन क्यों? वही वसुंधरा जो कभी पाखी के खिलाफ थीं, आखिर उसके साथ क्यों हैं? चलिए जानते हैं कुल 4 वजहें।

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि पाखी जाकर वसुंधरा कोठारी से मदद मांगेगी और वह उसकी मदद करने को तैयार भी हो जाएगी। लेकिन सवाल उठता है क्यों? आखिर क्यों वसुंधरा कोठारी, जो कि शाह निवास की चौखट तक पर कदम नहीं रखना चाहती, वह बंकू और ईशानी की लव स्टोरी को खत्म करने के लिए अनुपमा के खिलाफ जाकर पाखी की मदद कर रही है? इस सवाल का जवाब हालिया एपिसोड और नए प्रोमो वीडियो में दिया गया है।
पीछे हटने को तैयार नहीं है ईशानी
रविवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि वसुंधरा कोठारी को जब गौतम गांधी यह खबर देगा कि अनुपमा ईशानी की शादी एक नौकर से करवाने जा रही है, तो वसुंधरा फौरन सक्रिय हो जाएगी। मोटी बा लॉबी में सबके सामने अपनी दोनों बहुओं (परी और राही) को कटोरा पकड़ा देंगी और कहेंगी कि जब तुम्हारी मां ने अपनी नातिन की शादी एक नौकर से करवाने की ठान ही ली है, तो तुम दोनों भी हाथ में कटोरा पकड़ने की आदत डाल लो। इधर ईशानी सबके समझाने के बावजूद अपनी जिद पर अड़ी है, और उधर पाखी हमेशा की तरह अपनी मां को ही विलेन मान रही है।
वसुंधरा क्यों कर रही है पाखी की मदद?
पाखी को उसका भाई तोषू समझाने की कोशिश भी करेगा, लेकिन पाखी साफ कह देगी कि अब आपको पता होना चाहिए कि हमें क्या करना है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्यों वसुंधरा कोठारी अनुपमा की बेटी पाखी की मदद कर रही है? तो इस सवाल के एक नहीं बल्कि कई जवाब हैं। एक-एक करके सभी वजहों को समझने की कोशिश करते हैं।
- पाखी के खिलाफ है अनुपमाः वसुंधरा कोठारी का रिकॉर्ड रहा है कि उसने आज तक हर उस शख्स की मदद की है, जो अनुपमा के खिलाफ लड़ रहा है। फिर चाहे वो श्रुति हो, या फिर उसकी खुद की बहू राही। वसुंधरा समझ रही है कि यह बड़ा मौका है अनुपमा को उसके ही प्यादे के जरिए शिकस्त देने का।
- अमीर और गरीब वाली सोच: मोटी बा के दिमाग में अमीर-गरीब का फर्क शुरू से ही रहा है। वह गरीबों से इस हद तक नफरत करती हैं कि किसी भी सूरत में एक अमीर परिवार का जुड़ाव गरीबों के साथ होते देखना नहीं चाहती। ऐसे में वसुंधरा कोठारी की खुद की सोच भी उन्हें पाखी की मदद करने के लिए मजबूर करेगी।
- खुद के परिवार की इज्जत: वसुंधरा कोठारी के अनुपमा के खिलाफ जाने और पाखी का सपोर्ट करने की एक और वजह है उनके खुद के परिवार की इज्जत। यह बात वो अच्छी तरह जानती हैं कि अगर ईशानी की शादी बंकू से हुई तो उनकी बहुओं (राही और परी) को एक नौकर को जीजा कहना पड़ेगा। मोटी बा नहीं चाहतीं कि उनके परिवार का कनेक्शन एक गरीब से बने और उनकी इज्जत जाए।
- पाखी की प्लानिंग में शामिल: पाखी अपनी बेटी के लिए एक अमीर लड़का चाहती है और वसुंधरा पहले ही कह चुकी है कि अनुपमा ने अपनी दो बेटियों का रिश्ता तो करोड़पति खानदान में किया और अब ईशानी को एक नौकर के गले बांधकर गलत कर रही है। ऐसे में वसुंधरा कोठारी के जेहन में यह भी है कि पाखी के प्लान में शामिल होकर वह कुछ गलत होने से रोक सकती हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


