Spoiler Alert: अनुपमा की जिंदगी में फिर आया मोड़, इस काम के लिए वापस गोवा बुलाएगा दिग्विजय

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा की जिंदगी में एक और बड़ा ट्विस्ट आएगा और वह फिर गोवा का रुख करेगी।

Spoiler Alert: अनुपमा की जिंदगी में फिर आया मोड़, इस काम के लिए वापस गोवा बुलाएगा दिग्विजय

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इस स्पॉयलर वीडियो में इशारा किया गया है कि अनुपमा एक बार फिर गोवा की तरफ रुख कर सकती है। दरअसल पिछले दिनों वह जया के डर की वजह से गोवा से अहमदाबाद चली आई थी और यहां पर उसने नई नौकरी पकड़ ली थी। लेकिन अब हालिया एपिसोड में जिस तरह वसुंधरा, गौतम और प्रेरणा उसके खिलाफ हो चुकी हैं, उससे लगता है कि जल्द ही उसकी नौकरी चली जाएगी और वह फिर से गोवा का रुख करेगी। सीरियल का नया प्रोमो वीडियो भी यही इशारा कर रहा है।

दिग्विजय को बेटी सावी से मिलेगा यह इशारा

अनुपमा सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि दिग्विजय अकेला बैठा अपनी बेटी की डायरी और उसके लिखे लेटर्स देख रहा होगा। उसे डायरी में बार-बार कुकिंग और जोशी बेन का जिक्र दिखाई पड़ेगा और साथ ही उसके हाथ में एक ब्रॉशर भी होगा जिसमें एक कुकिंग कॉम्पटिशन और उसे जीतने पर लंदन जाने का मौका मिलने का जिक्र होगा। दिग्विजय मन ही मन सोचेगा- तेरी याद तो रोज आती है सावी, लेकिन ऐसा क्यों लग रहा है कि जैसे आज तू मुझसे कुछ कहने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान एक खूबसूरत सी तितली आकर सावी की डायरी पर बैठ जाएगी जिसमें जोशी बेन के नाम का जिक्र है।

अनुपमा के पास आएगा गोवा से यह फोन कॉल

उधर अनुपमा के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। एक गुलाबी रंग की खूबसूरत तितली उस वक्त आकर अनुपमा के पास बैठ जाएगी जब वह अपना सामान पैक कर रही होगी। कोठारी परिवार अनुपमा से बहुत नाराज है और उसकी सगी बेटी भी अब अपनी मां की शक्ल नहीं देखना चाहती है। अनुपमा नहीं समझ पा रही है कि क्या करे। इसी बीच जब यह तितली आकर उसके पास बैठ जाएगी तो अनुपमा सोच में पड़ जाएगी। वह मन ही मन कहेगी- कान्हा जी, यह तितली भी शायद आपका ही इशारा है। शायद वो सावी का कैफे मुझे चलाने दें, तो हम इस फूड कॉम्पटिशन में हिस्सा ले पाएंगे। यह सब चल ही रहा होगा कि अनुपमा का फोन बजेगा।

अनुपमा को मिला दिग्विजय का कैफे चलाने का मौका

अनुपमा को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, यह दिग्विजय का ही कॉल होगा। वह अनुपमा से कहेगा- अनुपमा जी, मैं आपसे साफ-साफ पूछूंगा और आप साफ-साफ जवाब जवाब दीजिएगा। क्या आप जोशीबेन नाम से कोई चैनल चलाती थीं? अनुपमा 'हां' में जवाब देगी और तब दिग्विजय उससे जो कहेगा, उसे सुनकर अनुपमा के दिल में कई इमोशन्स एक साथ होंगे। वह खुशी से झूम उठेगी। दिग्विजय कहेगा- मैं सावी का कैफे फिर से शुरू करने वाला हूं। अब माना यह जा रहा है कि अनुपमा को यह कैफे चलाने का मौका मिलेगा और उसकी जिंदगी एक बार फिर उसे गोवा पहुंचा देगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।