Spoiler Alert: क्या अनुपमा के खिलाफ हो जाएगी भारती? विदाई के बाद बदलेंगे रजनी देसाई के तेवर

Jan 03, 2026 03:39 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Spoiler Alert: भारती शादी के बाद अपने ससुराल में उसके सामने रखी फाइलों को खोलेगी तो उसके होश उड़ जाएंगे। क्योंकि इन कागजों पर अनुपमा के साइन होंगे और ये कागज चॉल को बचाने के नहीं बल्कि उसे तोड़ने के बारे में होंगे।

Spoiler Alert: क्या अनुपमा के खिलाफ हो जाएगी भारती? विदाई के बाद बदलेंगे रजनी देसाई के तेवर

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनु यह कहते हुए भारती को विदा करेगी कि हमारी भारती अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही है, उसे हंसते-हंसते हैप्पी डांस करते हुए भेजते हैं। भांगड़े की बीट पर सभी परिवार वाले थिरकेंगे और बहुत भव्य अंदाज में भारती की विदाई होगी। लेकिन गाड़ी में बैठते ही वरुण और रजनी दोनों के तेवर बदलते दिखाई पड़ेंगे। गाड़ी में बैठने के बाद रजनी उन कागजों पर नजर डालेगी, जिन पर उसने अनुपमा के साइन लिए हैं।

विदाई के बाद बदलेंगे रजनी देसाई के तेवर

रजनी मन ही मन कहेगी, "थैंक्यू अनु, तेरी यह अच्छाई मेरे बहुत काम आई। और सॉरी, क्योंकि तुझे इस अच्छाई की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।" गाड़ी के जाते ही अनुपमा एक बार फिर से यह नोटिस करेगी कि घर की लाइटें अजीब तरह से बर्ताव कर रही हैं। अनुपमा का ध्यान फिर एक बार उन सभी घटनाओं पर जाएगा जो शादी के दौरान होती रही हैं। वो सोच में पड़ जाएगी कि क्या यह भगवान की तरफ से किसी तरह का इशारा है? इधर अनुपमा सोच में पड़ी होगी और उधर रजनी के घर में सब कुछ बदलने लगेगा।

भारती को मिल जाएगी रजनी की वो फाइल

रजनी जब अनुपमा और जस्सी को अगली सुबह कॉल करेगी तो बातचीत के दौरान कुछ अजीब होगा। भारती बात करते-करते अचानक रुक जाएगी और अनुपमा से कहेगी, "अनु ताई ये साइन..."। पीछे ही खड़ी रजनी देख लेगी कि भारती वही डॉक्यूमेंट फाइल देख रही है जिसमें उसने अनुपमा के साइन लिए थे। लेकिन क्योंकि भारती कॉल पर होगी इसलिए वह उसे रोक नहीं पाएगी। अब देखना यह होगा कि इस वजह से कहानी में क्या ट्विस्ट और टर्न्स आएंगे। अनुपमा भारती से पूछेगी कि कौन से साइन? क्या हुआ?

भारती को अनुपमा के खिलाफ भड़काएगी रजनी

भारती कुछ नहीं कह पाएगी और उधर रजनी के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। अब देखना यह होगा कि क्या भारती अनुपमा और जस्सी को बता देगी कि जिन कागजों पर अनुपमा के साइन हैं, वो असल में चॉल वालों के फायदे के नहीं बल्कि चॉल को तोड़े जाने के लिए हैं। माना जा रहा है कि रजनी समय रहते भारती को रोक देगी और उसे उलटा अनुपमा के खिलाफ ही भड़का देगी कि अनु ही चाहती है कि चॉल तोड़कर वहां पर बिल्डिंग बने और इसके लिए उसने ही रजनी से कहा है। देखना होगा कि कहानी में आगे क्या कुछ होगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;