Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Spoiler Alert in Hindi Vasundhara to Speak Toxic to Daughter in Law Raahi
Anupamaa Spoiler: अनुपमा करेगी राही की मुश्किल आसान, वसुंधरा अपनी बहू से कह देगी ऐसी बात

Anupamaa Spoiler: अनुपमा करेगी राही की मुश्किल आसान, वसुंधरा अपनी बहू से कह देगी ऐसी बात

संक्षेप:

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही जब अपने ससुराल का पक्ष लेने की कोशिश करेगी, तो भी उसे वसुंधरा कोठारी से जली-कटी बातें सुननी पड़ेंगी। लेकिन क्यों? चलिए जानते हैं।

Jan 13, 2026 04:15 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और कोठारियों का झगड़ा एक कदम और आगे चला जाएगा। प्रार्थना और उसके बच्चे को लेकर हो रही खींचतान इतनी बढ़ जाएगी कि प्रार्थना गुस्से में कोठारी परिवार के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ेगी। पराग अपनी हार होती देख प्रार्थना पर अपना हक जताएगा और कहेगा कि उसकी बेटी और बच्चे पर उसका पूरा हक है, इसलिए प्रार्थना यहीं रहेगी। तब प्रार्थना साफ कहेगी कि उसकी सच्ची खुशी शाह परिवार के साथ है। वह अपनी बात पर डंके की चोट पर अड़ी रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनुपमा करेगी फैसला मानने से इनकार

लीला, हंसमुख, अनुपमा, किंजल, तोषू और पाखी समेत परी और ईशानी भी इस बात पर जोर देंगे कि अंश जिम्मेदार लड़का है और वह प्रार्थना और उसके बच्चे का बहुत ख्याल रखेगा। अनिल भी खुलेआम शाह परिवार की साइड लेगा जिससे पराग भड़क जाएगा और उस पर चिल्ला पड़ेगा। वह उससे चुप रहने को कहेगा। वसुंधरा कोठारी बीच में आएगी और कहेगी कि पराग ने फैसला कर लिया है कि प्रार्थना अब इसी घर में उसके साथ रहेगी और अनुपमा इस फैसले को मानने से साफ इनकार कर देगी।

वसुंधरा अपनी बहू से कह देगी ऐसी बात

माहौल और ज्यादा गर्मा जाएगा जब राही बीच में आकर कोठारी परिवार का समर्थन करेगी और कहेगी कि अगर प्रार्थना डिलीवरी तक यहां रुक जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं है। शॉकिंग पार्ट यह होगा कि बावजूद इसके कि प्रार्थना अपने ससुराल का समर्थन कर रही है, वसुंधरा कोठारी कहेगी कि वो ऐसा इसलिए कर रही है ताकि उसका ध्यान दिवाकर वाली बात से हट जाए। राही समेत बाकी सभी लोग भी वसुंधरा कोठारी की बात सुनकर सन्न रह जाएंगे। इसके आगे हालात और भी ज्यादा खराब हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:अनुपमा को लगा 440 वॉट का झटका, नए प्रोमो में दिखी आने वाले ट्विस्ट की झलक
ये भी पढ़ें:पराग कोठारी का हर पैंतरा होगा नाकाम, अनिल कोठारी चलेगा गेम चेंजर मूव

अनुपमा करेगी राही की मुश्किल आसान

जब वसुंधरा कोठारी अपनी पोती प्रार्थना के साथ जबरदस्ती करने लगती है तो अनुपमा उसका हाथ छुड़ाती है। खींचतान में वसुंधरा का संतुलन बिगड़ जाएगा और पराग उसे संभालेगा। पराग अनुपमा पर उसकी मां का अपमान करने का आरोप लगाएगा। वह सभी से कहेगा कि आज चुन लें कि किसे किसकी साइड रहना है। कोई अनुपमा की तरफ जाएगा तो कोई पराग की, लेकिन राही बीच में ही खड़ी हो जाएगी और खुद को धर्मसंकट में पाएगी। तब उसकी मां उसे खुद ही ससुराल की तरफ भेज देगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।