Spoiler Alert: अनुपमा की वजह से खुलेगा यह राज, वृद्धाश्रम में रह रही है वसुंधरा की बहन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपनी समधन वसुंधरा कोठारी की एक और बड़ी मदद करेगी।

Spoiler Alert: अनुपमा की वजह से खुलेगा यह राज, वृद्धाश्रम में रह रही है वसुंधरा की बहन

टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा के नए प्रोमो वीडियो में एक बहुत अहम मुद्दा उठाया गया है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी शो में बहुत अहम सामाजिक मुद्दे उठाए जाते हैं और अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि शो में महिलाओं द्वारा पुरुषों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया जाएगा। रविवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा को कमरे के अंदर से आती आवाजों से इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि कीर्ति और उसके पति के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। लेकिन उस वक्त कीर्ति बात घुमा देगी और कुछ खास नहीं बताएगी। लेकिन कहानी में आगे धीरे-धीरे पत्ते खुलने शुरू होंगे।

छिप-छिपकर मां से मिलता है कीर्ति का पति

स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा अगली सुबह एक पार्क में कीर्ति के पति को एक बुजुर्ग औरत से बात करते देखेगी तो हैरान होगी। अनुपमा दूर खड़ी होकर अपने पति को उस बुजुर्ग औरत से बात करते देख रही कीर्ति से पूछेगी कि वो महिला कौन हैं? कीर्ति बताएगी कि वो उसकी सास है। अनुपमा हैरान होकर पूछेगी कि उसे वसुंधरा कोठारी ने बताया था कि आप सभी लोग जॉइंट फैमिली में रहते हैं। इस पर कीर्ति बात घुमा देगी और कहेगी कि हां सब साथ में ही रहते हैं।

वृद्धाश्रम में रह रही है वसुंधरा की बहन

लेकिन घर लौटते वक्त अनुपमा को उस वक्त हैरानी होगी जब यही बुजुर्ग महिला ऑटो वाले से कहेगी कि मुझे सरस्वती वृद्धाश्रम छोड़ दोगे बेटा? अनुपमा के पांव तले जमीन खिसक जाएगी। वह सोच में पड़ जाएगी कि क्या वसुंधरा कोठारी की भांजी उससे इतना बड़ा सच छिपाए बैठी है। उधर घर पहुंचते ही कीर्ति अपने पति के साथ मारपीट करेगी और उस पर इस बात के लिए नाराज होगी कि उसने बिना बताए अपनी मां से मुलाकात की और उसे जाकर पैसे भी दे आया।

अनुपमा की वजह से खुलेगा यह बड़ा राज

इत्तेफाक से जब अनुपमा का सामना कीर्ति के पति से होगा तो वह पूछेगी कि आपको यह चोट कैसे लगी। वह कुछ जवाब नहीं देगा और चुपचाप बहाना बनाता हुआ वहां से निकल जाएगा। माना यह जा रहा है कि जल्द ही अनुपमा के सामने यह भेद खुल जाएगा कि कीर्ति ने अपनी सास, यानि वसुंधरा कोठारी की सगी छोटी बहन को वृद्धाश्रम में रखा हुआ है और खुद पूरे ऐश के साथ घर में रह रही है। इतना ही नहीं वह अपने पति के साथ मारपीट करती है लेकिन वह लोकलाज के चलते कुछ कह नहीं पाता।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।