Spoiler: फिर अपनी जुबान से पलटेगी वसुंधरा कोठारी, प्रार्थना को लेकर लेगी यह शॉकिंग फैसला!
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल में जो वसुंधरा कोठारी पिछले दिनों अनुपमा के ताने तक सुनने को तैयार थीं, वही अब एक बार फिर पैंतरा बदलती नजर आ रही हैं। जानिए अपकमिंग एपिसोड में आपको क्या ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी आगे काफी दिलचस्प होने वाली है और इसका माहौल होली के महाएपिसोड के साथ ही शुरू हो जाएगा। प्रार्थना-अंश की बेटी घर आ चुकी है और शाह परिवार के लोगों ने इस दिन को बहुत ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया। जश्न की दो वजहें थीं, पहला अंश और प्रार्थना का माता-पिता बनना और दूसरा उसी दिन अनुपमा का जन्मदिन होना। लेकिन नए प्रोमो वीडियो में पहले ही दिखाया जा चुका है कि प्रार्थना किसी वजह से सुसाइड की कोशिश करेगी। वह देर रात अपने बच्चे को गोद में लेकर बालकनी से कूद जाएगी।
अनुपमा की गोद से बच्ची छीनेगी मोटी बा
इसी बीच हालिया नए प्रोमो वीडियो में यह भी दिखाया जा चुका है कि जब कोठारी परिवार पंडित जी से बच्चे की जन्म-पत्रिका बनवाएंगे तो वो एक चौंकाने वाली बात बता देंगे। पंडित जी कहेंगे कि इस बच्ची को घर में किसी के साये से खतरा है। पंडित जी कहेंगे कि बच्ची को किसी ऐसे इंसान के साये से दूर रखना है, जिसने जीवन में बहुत संकट झेले हों, जिसके कई बार संबंध टूटे हैं। प्रार्थना का ध्यान सीधा अनुपमा की तरफ जाएगा और वह जाकर बच्ची को अनुपमा की गोद से ले लेगी। वसुंधरा कोठारी कहेगी- पंडित जी ने जो कुछ भी कहा है वो इनके साथ हो चुका है, हमारी राजकुमारी की किस्मत इनके जैसी नहीं होगी।
फिर जुबान से पलटेगी वसुंधरा कोठारी
इतना ही नहीं, फैन थ्योरीज की मानें तो वसुंधरा कोठारी अकेली बच्ची को लेकर नहीं जा सकती इसलिए प्रार्थना और अंश दोनों को बच्ची के साथ कोठारी मेंशन बुला लेगी। अनुपमा को यह सब सुनकर बहुत तकलीफ होगी लेकिन वह कुछ नहीं कर पाएगी। इसकी एक और वजह यह होगी कि उसने खुद भी एक डरावना सपना देखा होगा। क्या वाकई प्रार्थना और उसकी बच्ची की जान खतरें में है? कई सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी हैं। इसी बीच अनुपमा के अपनी डांस रानीज के साथ लंदन जाने का संयोग बन जाएगा। अनुपमा यह मौका छोड़ना नहीं चाहेगी, लेकिन साथ ही साथ उसे यह फिक्र भी खाए जा रही होगी कि घर पर प्रार्थना और बच्ची की देखभाल कौन करेगा।
क्या गौतम उठा पाएगा मौके का फायदा?
इधर यह सब चल रहा होगा और उधर गौतम गांधी अनुपमा के लंदन जाने में अपना मौका तलाश रहा होगा। वह मन ही मन सोचेगा कि अगर अनुपमा कुछ वक्त के लिए भारत से जाने ही वाली है तो प्रार्थना और अंश से इस बच्ची को हथियाने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल में कहानी आगे क्या कवरट लेगी जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



