Spoiler Alert: तोषू करेगा प्रेम के डायरी चुराने का खुलासा, दामाद के खिलाफ क्या एक्शन लेगी अनुपमा?
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल में तोषू सारे मेहमानों के सामने चिल्लाकर कहेगा- ये चोर है। अनुपमा ही नहीं, राही, ख्याति, श्रुति और यहां तक कि वसुंधरा भी हक्की-बक्की रह जाएगी।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अंश की शादी के दिन सबसे बड़ा तमाशा होगा। यह तमाशा प्रेरणा या फिर पाखी की वजह से नहीं, बल्कि प्रेम और तोषू की वजह से होगा। हम यह पहले ही देख चुके हैं कि तोषू ने बा की दूरबीन से प्रेम को अनुपमा की डायरी चुराते हुए देख लिया था। लेकिन हमेशा की तरह उसने अनुपमा को नहीं बताया, क्योंकि उसका इरादा प्रेम से पैसे ऐंठने का था।
अनुपमा को नहीं मिलेगी डायरी
अब सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अंश की धूम-धाम से शादी होगी। बारात आएगी और जब यह सब चल ही रहा होगा, तब कुछ स्पेशल डिश बनाने के लिए अनुपमा किचन में छिपाई हुई अपनी डायरी ढूंढेगी। वह हैरान रह जाएगी जब उसे उसकी डायरी नहीं मिलेगी। अनुपमा जब यह बात किंजल को बताएगी तो किंजल कहेगी कि यहीं-कहीं होगी मिल जाएगी। इस सबके बीच उधर तोषू जाकर प्रेम को यह बताएगा कि उसे पता है कि डायरी कहां है। वह बताएगा कि उसने प्रेम को अनुपमा की डायरी चुराते देखा था।
पैसे देने से इनकार कर देगा प्रेम
लालची तोषू पहले इनडायरेक्टली और फिर सीधे तौर पर प्रेम से पैसे मांगेगा। प्रेम के ऊपर भले ही अभी जीत का भूत सवार है, लेकिन वह इतना खुद्दार है कि तोषू को पैसे नहीं देगा। गुस्से में वह तोषू को वहां से जलील करके भगा देगा। नतीजा यह होगा कि शादी में जब अनुपमा अपनी डायरी का जिक्र कर रही होगी, तब तोषू तैश में इस राज से पर्दा उठा देगा कि डायरी प्रेम के पास है और उसने यह डायरी अनुपमा के किचन से चुराई थी। अनुपमा समेत बाकी लोगों के होश उड़ जाएंगे। राही भी बहुत हैरत से अपने पति को देखती रह जाएगी।
तोषू सामने लाएगा प्रेम का सच
हालांकि प्रेम एकटक बस तोषू को देखता रहेगा। अब देखना यह है कि क्या वह झूठ बोलकर खुद को बचाएगा, या फिर सच स्वीकार कर लेगा। अगर वह यह मान लेगा कि उसने डायरी चुराई थी, तो देखना होगा कि इस सिचुएशन को आगे किस तरह हैंडल किया जाएगा। अनुपमा सीरियल में प्रेम का सच सबके सामने आने के बाद हालात कैसे बनेंगे और अनुपमा इस सिचुएशन को किस तरह हैंडल करेगी? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब सामने आने अभी बाकी हैं। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


