Spoiler Alert: अपकमिंग एपिसोड में आएंगे 3 मेगाट्विस्ट, इस लड़की की वजह से सुलझेगी गुत्थी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। शो का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अनुपमा, प्रेम और दिग्विजय मिलकर अंश को बेगुनाह साबित करने में जुट जाएंगे।

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। अनुपमा अपने पोते अंश को सलाखों से पीछे से निकालने के लिए अपनी जान झोंक देगी। दिग्विजय इसमें उसका पूरा साथ देगा। लंबे वक्त से अपनी सास से दुश्मनी माने बैठा प्रेम भी अनुपमा का साथ देगा और उसकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगा। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आपको क्या उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं, इसकी झलक हमें मेकर्स ने नए स्पॉयलर वीडियो में दी है। तो चलिए जानते हैं शो के टॉप अपकमिंग ट्विस्ट।

अनुपमा, दिग्विजय और प्रेम किसी सबूत या गवाह की तलाश में वापस उस क्लब में जाएंगे, जहां बच्चे पार्टी के लिए गए थे। अनुपमा सोच तो यह रही होगी कि शायद प्रेम की तरह किसी और ने भी अंश को उस लड़की के साथ देखा हो, जो उसके बेकसूर होने की गवाही दे सके। हालांकि क्लब पहुंचने पर मैनेजर उन्हें कुछ और ही शॉकिंग बात बताएगा। वह कहेगा कि लड़की का अंश के साथ वाला वीडियो वायरल हो चुका है और अब यह बात पूरे शहर में फैल गई है। अनुपमा की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं, क्योंकि अब शायद ही कोई अंश की बात पर यकीन करेगा।

प्रेम की वजह से खुलेगी यह गुत्थी

अनुपमा के पास अब प्रेम के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वह प्रेम से पूछेगी- तुम उस वक्त यहां पर थे, तुमने कुछ देखा होगा। किसी को तो देखा होगा, कोई और भी होगा तुम्हारे अलावा यहां? प्रेम जब याद करने की कोशिश करेगा और दिमाग पर जोर डालेगा तो उसे कुछ लड़कियों के बारे में याद आएगा, जो प्रेम से थोड़ा ही पहले खड़ी थीं और वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं। वह बताएगा कि यहां पर 2 लड़कियां थीं। वो वीडियो बना रही थीं, हो सकता है कि उनके वीडियो में कुछ रिकॉर्ड हुआ हो।

जी-जान लगा देंगे अनुपमा-प्रेम

प्रेम, दिग्विजय और अनुपमा जी जान-लगा देंगे। वो इन लड़कियों की तलाश में जुट जाएंगे। सड़क पर और घर-घर जाकर वो इन लड़कियों का पता निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगेगा। फिर जब प्रेम और राही साथ में गाड़ी से कहीं जा रहे होंगे, तभी राही अचानक गाड़ी रोकने को कहेगी। वह प्रेम को बताएगी कि अंश पर झूठा इल्जाम लगाकर उसे फंसाने वाली लड़की और उसका बॉयफ्रेंड सड़क किनारे खड़े हैं और मौज मस्ती कर रहे हैं। प्रेम इस कपल को फॉलो करेगा और उधर अनुपमा को एक लड़की मिलेगी जो अंश को झूठे आरोप में फंसाने वाली लड़की को पहचान लेगी।

अनुपमा के हाथ लगेगी गवाह

यह लड़की अनुपमा को बताएगी कि यह तो टिया है। अनुपमा को यह लड़की बताएगी कि वह टिया को बहुत अच्छी तरह जानती है। प्रोमो वीडियो में प्रेम को दौड़कर लड़की के बॉयफ्रेंड का पीछा करते दिखाया गया है, जो कि गौतम से पैसों का बैग लेकर लौटा होगा। यह लड़का प्रेम को देख लेगा और भागना शुरू कर देगा। प्रेम उसका पीछा करेगा। लेकिन क्या वह उसे पकड़ पाएगा? क्या लड़का बैग छोड़कर भाग जाएगा और उससे प्रेम को कुछ सबूत मिलेगा? स्पॉयलर वीडियो में अनुपमा और दिग्विजय को एक दरवाजा नॉक करते और एक औरत को घर का दरवाजा खोलते दिखाया गया है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।