Anupamaa Spoiler: श्रुति अब लगाएगी कौन सी तिकड़म? अनुपमा ने पसंद किया अपने सपनों का घर
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा को एक रोज जब तेज बारिश हो रही होगी, तब ऑटो से घूमते वक्त अचानक एक ऐसी जगह दिखेगी जहां वह अपने सपनों का घर बनाने का सपना देखेगी।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड उत्साह से लबरेज कर देने वाला होने वाला है। अनुपमा अब सिर्फ अपने सपनों का घर खरीदने का सपना नहीं देख रही है, बल्कि वह इसे जीने के लिए तैयारियों में भी जुट गई है। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है जिसमें दिखाया गया है कि अनुपमा जब दिग्विजय के साथ कहीं जा रही होगी तो मौसम बिगड़ जाएगा। तेज बरसात होने लगेगी और इस बीच दोनों कॉम्पटिशन की बात कर रहे होंगे।
अनुपमा खरीदेगा सपनों का घर
अनुपमा दिग्विजय से कहेगी कि अगले राउंड में अब 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है। दिग्विजय कहेगा कि आप यह बोल रही हैं तो आपके साथ-साथ अब मुझे भी डर लगने लगा है। इसी बीच अनुपमा को कुछ नजर आएगा और वह चिल्लाकर ऑटो वाले से रुकने को कहेगी। ऑटो वाला रुकेगा और अनुपमा उतरकर एक बड़े से खुले इलाके की तरफ बढ़ेगी। इस जगह पर प्लॉट कटिंग हो रही होगी और अनुपमा यहां पर जमीन खरीदकर अपना घर बनने की कल्पना करेगी। दिग्विजय उसकी खुशी देखकर खुद भी खुश होगा।
प्रेम फिर दिखाएगा नफरत के रंग
अनुपमा जोर से चिल्लाएगी कि यहां बनेगा उसके सपनों का घर। माना जा रहा है कि अनुपमा अपना खुद का घर कॉम्पटिशन में जीते पैसों से बनाएगी, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट या टीजर नहीं आया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा का मुकाबला प्रेम कोठारी से होगा। भले ही वह अपनी पत्नी को घर वापस ले आया है, लेकिन अपनी सास के लिए उसकी नफरत कम नहीं हुई है। फैन थ्योरीज की मानें तो अनुपमा और प्रेम के बीच नफरत और गुस्सा फिर एक बार देखने को मिलेगा।
श्रुति अब लगाएगी कौन सी तिकड़म?
जहां तक राही की बात है तो वह एक बार फिर अपने पति का सपोर्ट करती नजर आएगी, लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट श्रुति की जिंदगी में आने वाला है। क्योंकि अब एक तरफ उसे अपनी बेटी राही को खोने का डर भी है, दूसरी तरफ वह उतनी शिद्दत से अनुपमा के खिलाफ नहीं जा सकती। क्योंकि उसे पता है कि जिस तरह वह प्रेम और राही को मोहरा बनाकर अभी तक लड़ रही थी, वह करने पर उसकी ही बेटी उससे दूर हो जाएगी। देखना होगा कि कहानी आगे क्या मोड़ लेगी। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


