Spoiler Alert: अनुपमा के लिए नहीं पसीजेगा रोजी का दिल! जया की तलाश में अनु को मिलेगा यह सुराग

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा मिन्नतें करती रहेगी, गिड़गिड़ाती रहेगी, लेकिन रोजी का दिल नहीं पिघलेगा। उधर जया की तबीयत बिगड़ती चली जाएगी। सीरियल में आगे क्या होगा?

Spoiler Alert: अनुपमा के लिए नहीं पसीजेगा रोजी का दिल! जया की तलाश में अनु को मिलेगा यह सुराग

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि बहुत मिन्नतें करने पर भी रोजी का दिल नहीं पसीजेगा। वह अनुपमा को नहीं बताएगी कि उसकी बेटी कहां है। पॉल भी बहुत कनफ्यूज नजर आएगा, क्योंकि उसे यह पता ही नहीं है कि अनुपमा उसके आगे क्यों गिड़गिड़ा रही है। वही अनुपमा जिसने कुछ ही देर पहले पॉल की धुलाई की है, अब वही उसके पैरों में गिरकर क्यों मिन्नतें कर रही है? रोजी सब कुछ जानते हुए भी खामोश रहेगी।

गिड़गिड़ाने पर भी नहीं पिघलेगी रोजी

जब रोजी कुछ नहीं बताएगी तो अनुपमा सच का पता लगाने का एक दूसरा तरीका अपनाएगी। वह रोजी और पॉल का पीछा करेगी। वो जिधर भी जाएंगे अनुपमा उनके पीछे-पीछे जाएगी। पॉल और दिग्विजय भी उसके पीछे होंगे, कुछ ही देर में अनुपमा को रास्ते में भगवान कृष्ण की तस्वीर दिखेगी उसके चेहरे पर उम्मीद की किरण नजर आएगी। वह भगवान के आगे हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करेगी कि जया को सलामत रखें और उसे मिला दें। लेकिन अगले ही पल जब अनुपमा देखेगी तो पॉल और रोजी उसकी आंखों से ओझल हो चुके होंगे।

अनुपमा को मिलेगा यह अहम सुराग!

अनुपमा कनफ्यूज होगी कि अब उसे क्या करना चाहिए। ठीक तभी उसे नीचे एक पेंसिल बॉक्स पड़ा दिखेगा। वह इस बॉक्स के भीतर का सामान अच्छी तरह खंगालेगी और तब उसे पता चलेगा कि यह बॉक्स जया का ही है। अनुपमा फिर हिम्मत जुटाएगी और अंदाजा लगाएगी कि इसका मतलब जया कहीं आसपास ही है। वह फिर से तलाश में जुट जाएगी। लेकिन प्रोमो वीडियो की आखिर में दिखाया गया है कि जया फैक्ट्री में बदहवास पड़ी हुई है। वह बेहोश हो चुकी है और उधर अनुपमा भी जी-जान से जया की तलाश में जुटी हुई है।

क्या वक्त पर जया को तलाश पाएगी अनु?

अब देखना यह है कि क्या समय रहते अनुपमा जया को तलाश कर पाएगी? फैन थ्योरीज की मानें तो अनुपमा को जया की तलाश में देर हो जाएगी और उसकी तबीयत बिगड़ने लगेगी। जया की तलाश को लेकर दिग्विजय भी बहुत परेशान होगा क्योंकि अब उसने उस बच्ची में अपनी मरी हुई बेटी की झलक दिखाई पड़ने लगी है। कहानी आगे क्या मोड़ लेगी और क्या रोजी को उसके किए की सजा मिलेगी? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब हमें अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेंगे। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुडे़ रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।