Spoiler Alert: बदले के लिए जया को किडनैप करेगी रोजी, क्या वक्त रहते बेटी को बचा पाएगी अनुपमा?

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का स्पॉयलर वीडियो जारी किया गया है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को कुछ दमदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

Spoiler Alert: बदले के लिए जया को किडनैप करेगी रोजी, क्या वक्त रहते बेटी को बचा पाएगी अनुपमा?

टीवी सीरियल 'अनुपमा' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगा। सोमवार के एपिसोड की आखिर में नए स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि पॉल की पत्नी रोजी अपनी और अपने पति की बेइज्जती का बदला लेने के लिए सारी हदें पार कर देगी। वह अनुपमा की वो नस दबाएगी, जहां तकलीफ सबसे ज्यादा हो। वह अनुपमा की मुंह बोली बेटी जया पर वार करेगी। रोजी जया के स्कूल पहुंचेगी और उससे झूठ बोलेगी कि उसकी अनु मां का एक्सीडेंट हो गया है। जया घबरा जाएगी और रोते हुए रोजी के साथ चल देगी।

बदले के लिए जया को किडनैप कर लेगी रोजी

जया को किसी अस्पताल ले जाने के बजाय रोजी उसे एक सुनसान खंडहर जैसी जगह पर ले जाएगी। वहां वह उस मासूम बच्ची को एक अंधेरी कोठरी में बंद कर देगी। जया मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रहेगी, लेकिन उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं होगा। जया को उस अंधेरी कोठरी में छोड़कर रोजी अपने पति पॉल के साथ घूमने निकल जाएगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा अपनी बेटी के लिए तड़प रही है, वहीं रोजी आराम से बर्फ का गोला एन्जॉय कर रही है। उसके चेहरे पर एक शातिर मुस्कान है और वह अपनी जीत एन्जॉय कर रही है।

पॉल के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाएगी अनुपमा

जब अनुपमा को पता चलेगा कि जया स्कूल से घर नहीं लौटी है, तो वह परेशान हो जाएगी। वह रोने लगेगी और खुद को कोसने लगेगी कि उसने पॉल पर हाथ क्यों उठाया। दिग्विजय और बंकु मामला समझने की कोशिश करेंगे, लेकिन अनुपमा सीधे पॉल के पास दौड़कर जाएगी। वह पॉल के पैरों में गिर पड़ेगी और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगेगी। अनुपमा कहेगी, 'तुम्हारी दुश्मनी मुझसे है, मेरी बच्ची को छोड़ दो।' अनुपमा की यह हालत देखकर पॉल भी सकपका जाएगा क्योंकि उसे किडनैपिंग के बारे में कुछ नहीं पता।

क्या वक्त रहते जया को बचा पाएगी अनुपमा?

पॉल जो कि हाल ही में अनुपमा के हाथों पिटा है, वह उससे कहेगा कि मुझे नहीं पता पागल औरत कि तू किस पारे में बात कर रही है। लेकिन असली मास्टरमाइंड रोजी है, जो पास खड़ी होकर इस तमाशे का मजा ले रही होगी। अब सवाल यह है कि क्या अनुपमा जया को तलाश कर पाएगी? क्या रोजी की यह घिनौनी करतूत सबके सामने आएगी? क्या दिग्विजय एक बार फिर अनुपमा की मदद करेगा और उसे बचाएगा? देखना रोमांचक होगा कि अनुपमा अपनी बेटी को इस मुसीबत से कैसे निकालती है और रोजी को क्या सजा मिलती है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।