Spoiler Alert: रोजी को क्या सजा दिलाएगी अनुपमा? कोठारी निवास में आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट!
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में एक-दो नहीं बल्कि कई धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। कहानी एक दिलचस्प मोड़ से गुजर रही है जहां अनुपमा के लिए कई मोर्चों पर लड़ने की वजहें हैं।

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा को अब एक ही वक्त पर कई मोर्चों पर लड़ाई लड़नी है। एक तरफ जहां उसे दिग्विजय के कैफे और घर को बचाना है, वहीं दूसरी तरफ अपनी बेटी राही के साथ रिश्ते सुधारने हैं। वहीं शाह निवास में भी बा और बापूजी सड़क पर आ चुके हैं और लीला घर-घर जाकर काम कर रही है, इन चीजों को बारे में अनुपमा को जरा भी खबर नहीं है। अनुपमा सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया है और अपकमिंग एपिसोड में हमें क्या ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं, चलिए जानते हैं।
रोजी को क्या सजा दिलवाएगी अनुपमा?
शो के सोमवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि अनुपमा अपनी पुरानी बॉस रोजी की बेटी की जान बचाती है। अनुपमा की इस नेकदिली से रोजी को वो सभी बातें याद आती हैं जो उसने अनुपमा के साथ गलत की थीं। उसे अपनी गलतियों का अहसास होता है और वह हाथ जोड़कर अनुपमा से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगती है। रोजी उसे बताती है कि उसने जया और उसके साथ क्या-क्या गलत किया था। लेकिन इसी मोड़ पर एपिसोड खत्म हो जाता है। अब देखना यह है कि क्या अनुपमा रोजी को सजा देगी या फिर उसे माफ करने का फैसला लेगी।
शाह निवास की मुश्किलें हर करेगी अनुपमा
इसी बीच शाह निवास में बच्चे बार-बार बापूजी और लीला बा को समझाने की कोशिश में लगे हैं। वो अपनी बचत के पैसों से घर चलाने का सुझाव देते हैं, लेकिन बा-बापूजी बच्चों का एहसान लेने की बजाए मेहनत करने और खुद ही रोजी-रोटी जुटाने की बात पर जोर देते हैं। फैन थ्योरीज की मानें तो अब बच्चे मदद के लिए अनुपमा को ही फोन करेंगे। लेकिन क्या वह गोवा से वापस अहमदाबाद आएगी? अगर हां तो फिर वह घर की तंगहाली से किस तरह निपटेगी और बा-बापूजी खुद बाहर जाकर बुढ़ापे में काम करने से रोकने के लिए किस तरह मनाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
कोठारी निवास में आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट
इसके अलावा सबसे बड़ा ट्विस्ट कोठारी निवास में देखने को मिल सकता है। प्रेम, जो कि हमेशा अनुपमा की तारीफें करता नहीं थकता था, उसने अनुपमा को विलेन मानना शुरू कर दिया है। प्रेम की अनुपमा के लिए नफरत इस हद तक बढ़ चुकी है कि उसने राही को अपनी मां या उसमें से किसी एक को चुनने कहा। जिस तरह का माहौल बन रहा है उसके बाद राही को अब वसुंधरा कोठारी की बातें सही लगने लगी हैं। अब देखना यह होगा कि क्या माही के बाद राही कोठारी निवास में अनुपमा की लाडली बनने वाली है। अगर ऐसा हुआ तो उसके अपनी मां के साथ रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


