
Anupamaa Spoiler: रजनी ताई दिखाएगी अपना असली रंग, अनुपमा डांस की मदद से बचाएगी चॉल?
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा को जब पता चलेगा कि उसकी बचपन की दोस्त रजनी ने उसे धोखा दिया है और अब उसे खुद ही अपनी मुश्किलें हल करनी हैं। तो वो किस तरह इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकालेगी?
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अनुपमा ने ईशानी को तो नई शुरुआत करवा दी है, लेकिन अब लड़ाई है उसकी खुद की चॉल और बाकी तमाम लोगों को उनके सपनों का घर टूटने से बचाने की। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि बिल्डर दोबारा रजनी ताई देसाई के पास जाएगा और उसे एक नई डील ऑफर करेगा, लेकिन इस बार वो राजी हो जाएगी और अपना ईमान बेच देगी।
रजनी ताई दिखाएगी अपना असली रंग
बिल्डर जब रजनी ताई को डील ऑफर करेगा तो वह पहले तो इनकार कर देगी, लेकिन जब बात आगे बढ़ेगी तो रजनी ताई अपना असली रंग दिखाएगी और बिल्डर से 30 की जगह 50 प्रतिशत प्रॉफिट देने को कहेगी। माना जा रहा है कि यह डील बिल्डर स्वीकार कर लेगा और इसके बाद देखना यह होगा कि क्या बात आगे बढ़ेगी। नए प्रोमो वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि अनुपमा जब डांस कर रही होगी तो सभी लड़कियां आ जाएंगी और वो पूछेंगी कि वो यह क्या कर रही है।
डांस की मदद से बचाएगी अपनी चॉल
इस पर वो जवाब देगी कि वही कर रही हूं जो आप सभी को भी करना है। फैन थ्योरीज की मानें तो या तो अनुपमा को डांस से जुड़ा एक नया मौका मिल गया है जिसमें वो फिर एक बार अपनी सभी डांस रानीज को एक साथ जोड़ना चाहती है, या फिर वो डांस की मदद से अपनी चॉल को बचाने वाली है। कहानी आगे किस दिशा में और किस तरह आगे बढ़ेगी इस सवाल का जवाब दर्शकों को जल्द ही मिल जाएगा। तब तक शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




