Spoiler: अनुपमा के सामने रजनी कुबूल करेगी यह सच! अभी तक दर्शकों को भी नहीं पता थी यह बात

Jan 20, 2026 04:15 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Spoiler Alert in HIndi: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में रजनी यह बात कुबूल करेगी कि आखिर किस वजह से उसने अनु और उसके चॉल वालों के साथ इतना बुरा किया। इसकी वजह सिर्फ पैसा नहीं थीं।

Spoiler: अनुपमा के सामने रजनी कुबूल करेगी यह सच! अभी तक दर्शकों को भी नहीं पता थी यह बात

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में यह खबर शाह निवास तक पहुंच जाएगी कि अनु बुलडोजर के आगे लेट गई थी। तोषू और पाखी अपनी मां को बेवकूफ, कम पढ़ी लिखी और नासमझ कहना शुरू कर देंगे। साथ ही साथ उन्हें अपने बच्चों (परी और ईशानी) की फिक्र भी होगी। लीला कहेगी कि उसने बार-बार कहा था कि मुंबई मत जा, लेकिन फिर भी वो गई। पाखी कहेगी कि मम्मी बड़ी-बड़ी बातें करती हैं और खुद में बिलकुल अक्ल नहीं है। इस पर बापूजी भड़क जाएंगे।

तोषू और पाखी को मिल गया मौका

बापूजी कहेंगे कि अनुपमा ने जिंदगी में बस दो गलतियां की हैं, एक तोषू को पैदा करके और दूसरी पाखी को पैदा करके। दोनों चुप हो जाएंगे और अपने-अपने बच्चों को कॉल करके बुलाएंगे। उधर अनुपमा गुस्से में तमतमाई हुई रजनी देसाई के घर पहुंच जाएगी। वह जाकर रजनी से पूछेगी कि उसने आखिर ऐसा क्यों किया? रजनी पहले तो यह कहेगी कि उसने पैसों के लिए ऐसा किया, लेकिन जब बात खिंचती जाएगी और अनुपमा दोबारा सवाल करेगी कि उसने ऐसा क्यों किया तो रजनी के मुंह से सच निकल जाएगा।

रजनी बताएगी क्यों किया यह काम

वह कुबूल करेगी कि वह उससे जलती थी, इसलिए उसने ऐसा किया। रजनी स्वीकार करेगी कि उसके पास इतना सारा पैसा और पावर है, लेकिन फिर भी चॉल वाले उसकी बात सुनते थे। चॉल वाले उसे किसी देवी की तरह पूजते थे और उसे किसी आम औरत जैसा ट्रीट करते थे। रजनी कहेगी कि उसे जलन होती थी कि एक सूती साड़ी लपेटे घूम रही औरत में आखिर ऐसा क्या है कि हर कोई उसकी बात सुनता है। इसीलिए उसने बदला लेने के लिए ऐसा क्या। अब क्योंकि रजनी का सच सामने आ चुका है, तो देखना यह है कि अनुपमा कैसे चॉल वालों का आशियाना बचाएगी और रजनी से बदला लेगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।