
Spoiler Alert: अनुपमा के सामने आएगा सहेली का झूठ, रजनी के बेटे से होगी भारती की शादी?
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा का नया एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। मेकर्स ने जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया है वो बता रहा है कि कहानी में कई दमदार ट्विस्ट आने वाले हैं।
Anupamaa Spoiler alert: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो मेकर्स ने जारी कर दिया है। इसमें दिखाया गया है कि मोहल्ले की एक लड़की का गड्ढे में पांव पड़ जाने की वजह से वो बुरी तरह गिर पडे़गी और फिर सभी लोग अनुपमा से कहेंगे कि वो रजनी ताई से बात करके सड़कें ठीक करवाए। अनुपमा को यह बात रजनी से कहने लायक लगेगी और वह उसके ऑफिस जाकर उससे मिलेगी। उसके साथ में भारती भी गई होगी, लेकिन भारती से जुडा एक और ट्विस्ट आने को है।

भारती बताएगी अनुपमा को दिल की बात
बुधवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा से बात करते वक्त भारती बताएगी कि उसकी सहेली की शादी होने वाली है, लेकिन उसके चेहरे पर एक मायूसी होगी। पूछने पर भारती बताएगी कि उसके घरवाले जब भी फोन करते हैं तो पूछते रहते हैं कि वो शादी कब करेगी। अनुपमा भारती की बातें सुन ही रही होगी कि उसे ख्याल आएगा कि रजनी ने एक बार उससे कहा था कि वो अपने बेटे के लिए लड़की ढूंढ रही है। उसने अनुपमा से भी लड़की तलाशने को कहा होगा।
रजनी के बेटे से होगी भारती की शादी
माना जा रहा है कि अनुपमा रजनी के बेटे से भारती की शादी करवाने का सोचेगी, लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि रजनी का बेटा बहुत ही बिगड़ैल और बदतमीज है। अनुपमा को नहीं पता कि भारती की उससे शादी करवाकर वो भारती की ही जिंदगी खराब कर देगी। कहानी आगे क्या मोड़ लेगी यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन दिलचस्प बात यह होगी कि रजनी से मिलकर जब वो उसके ऑफिस से निकलने वाली होगी तभी रजनी का असिस्टेंट उससे कहेगा कि गौतम गांधी जी आ गए हैं।
अनुपमा के सामने खुलेगी रजनी की पोल
अनुपमा के कदम ठिठक जाएंगे और वो रजनी से पूछेगी कि क्या अभी-अभी आपके असिस्टेंट ने गौतम गांधी का नाम लिया? रजनी मना कर देगी, लेकिन जब अनुपमा उसके केबिन से बाहर निकलेगी तो सामने गौतम गांधी और पराग कोठारी को खड़ा देख दंग रह जाएगी। अनुपमा समझ जाएगी कि रजनी ने उसके साथ छल किया है और असल में वो बिल्डर्स के साथ डील कर चुकी है, लेकिन क्या वह रजनी को समझाने की कोशिश करेगी या फिर उसके ऊपर ही रजनी के साथ मिलकर लोगों को धोखा देने का आरोप लग जाएगा। यह भी जल्द ही पता चलेगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




