
Spoiler: अनुपमा और रजनी में होगा महामुकाबला, दोनों सहेलियों में किसका पलड़ा रहेगा भारी?
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल की कहानी में आगे एक ऐसा जबरदस्त क्लैश दर्शकों को देखने को मिलेगा, जिसके लिए मेकर्स काफी वक्त से माहौल बना रहे हैं, लेकिन उससे पहले अनुपमा को मिलेगी एक चेतावनी।
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कहानी पेचीदा मोड़ से गुजरने वाली है। कोठारी मेंशन में यह खबर पहुंच चुकी है कि मुंबई में भारती की शादी होने जा रही है। लेकिन जैसे ही सबको यह पता चलेगा कि भारती की शादी किसी ऐसे-वैसे इंसान से नहीं बल्कि रजनी के इकलौते बेटे से हो रही है, तो सबके होश उड़ जाएंगे। सबसे बड़ा झटका माही को लगेगा और वो यह बात मानने से ही इनकार कर देगी। लेकिन राही के बताने पर उसे अहसास होगा और साथ ही साथ बहुत जलन भी होगी।
सरपंच ने हड़पी भारती की गांव वाली जमीन
वसुंधरा कोठारी कहेगी कि अनुपमा ने ही उन्हें फंसाया होगा, क्योंकि वो सीढ़ी लगाकर बड़े परिवारों तक पहुंच बनाने में माहिर हैं। लेकिन राही अपनी मां का बचाव करेगी। सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा हैरान रह जाएगी जब भारती उसे बताएगी कि गांव में जो उनकी थोड़ी सी जमीन थी, उसे सरपंच ने हड़प लिया। भारती बताएगी कि क्योंकि उसके पिता ने साइन करके वक्त कागज ठीक से नहीं पढ़े थे, और बस भरोसे में आकर उन कागजों पर साइन कर दिया था, इसीलिए इतना बड़ा धोखा हुआ।
अनुपमा और रजनी अपने पैंतरों पर मुस्तैद
उधर चॉल वाले मिलकर एक कागज बनवाकर लाएंगे जिस पर सभी के दस्तखत होगे। इस कागज में लिखा होगा कि उन सभी ने मिलकर यह तय किया है कि अब पूर्वीछाया चॉल को लेकर जो भी फैसला करना है वो आप ही करेंगी। इन कागजों को देखते हुए अनुपमा भारती के पिता के साथ हुई घटना को याद करेगी और कहेगी कि जो भारती के पिता के साथ हुआ वो मैं इन चॉल वालों के साथ नहीं होने दूंगी। वह कहेगी कि वो इस कागज में लिखी हर बात को बहुत ध्यान से पढ़ेगी और उसके बाद ही साइन करेगी।
अनुपमा-रजनी में किसका पलड़ा रहेगा भारी?
इधर अनुपमा पक्का कर चुकी है कि वो बस यूं ही इन कागजों पर साइन नहीं करेगी, वहीं दूसरी तरफ रजनी भी अपना प्लान बना रही है। नए स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि रजनी अपने बेटे वरुण से कहेगी, "ऐसे कानूनी दांव-पेंच की भाषा में उन कागजों को तैयार करूंगी कि आसानी से अनुपमा की समझ में ही ना आए।" अब टक्कर कांटे की है। देखना होगा कि दोनों सहेलियों में किसका पलड़ा भारी रहेगा। जीत अच्छाई की होगी, या फिर एक बार बुराई ही जीत जाएगी।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




