Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Spoiler Alert in Hindi Rajni and Anu Friendship in Risk after accident in Event
Spoiler: इवेंट में अनुपमा के ऊपर गिरेगी छत, रजनी के साथ दोस्ती में आएगी दरार

Spoiler: इवेंट में अनुपमा के ऊपर गिरेगी छत, रजनी के साथ दोस्ती में आएगी दरार

संक्षेप:

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि रजनी और अनु की दोस्ती पर सवालिया निशान लग जाएगा। कहानी में कुछ ऐसे ट्विस्ट आएंगे जिसकी वजह से बहुत कुछ उथल-पुथल होगी।

Dec 07, 2025 11:26 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि फैशन शो के दौरान अनुपमा सभी मेहमानों को बताएगी कि कैसे उसकी टीम ने फैशन शो में जो भी कपड़े पहने हैं, वो पुराने और रिजेक्टेड कपड़ों से बनाए गए हैं। लेकिन इस बीच इवेंट मैनेजर भी अपनी चाल चलेगी और जिस वक्त अनुपमा स्टेज पर होगी उसी वक्त इवेंट मैनेजर के गुर्गे अपनी चाल चलेंगे और सब कुछ गड़बड़ कर देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इवेंट में अनुपमा के ऊपर गिरेगी छत

स्टेज के ऊपर लगी फॉल सीलिंग बुरी तरह कांपने लगेगी और माना जा रहा है कि यह डेकोरेशन सीधे अनुपमा के ऊपर गिरेगी। लेकिन क्या कहानी में कोई ट्विस्ट आएगा? क्या अनुपमा की बेटी राही, जस्सी या भारती उसे बचाएंगी? क्या अनुपमा को सच पता चल जाएगा कि यह हादसा किसने करवाया है? ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब दर्शकों को मिलने बाकी हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस हादसे की वजह से अनुपमा और रजनी ताई देसाई की दोस्ती पर असर पड़ेगा।

रजनी के साथ दोस्ती में आएगी दरार

क्योंकि रजनी ताई देसाई ने अपनी दोस्त की बात मानते हुए यह इवेंट इस चॉल में करवाया है और यहां पर सिर्फ अनुपमा की ही नहीं बल्कि रजनी ताई देसाई की भी इज्जत दाव पर है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में और कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आने बाकी हैं यह जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ। यह टीआरपी टॉपर सीरियल लगातार दर्शकों का मनोरंजन करता रहा है, लेकिन हाल के एपिसोड में कहानी को रफ्तार देने के लिए कुछ नए किरदार जोड़े गए हैं।

ये भी पढ़ें:धुरंधर ने लगाई दूसरी लंबी छलांग, कल पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर आएगी एंटरटेनमेंट की आंधी, मिस मत करना ये अपकमिंग 7 दमदार फिल्में
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।