Anupamaa Spoiler: मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाएगा राजा? मीता को जमकर लताड़ेगी वसुंधरा
Anupamaa Spoiler Alert: राजा और परी को करीब आते देखकर मीता बुरी तरह परेशान हो जाएगी और फिर जाकर वसुंधरा से मदद मांगेगी, लेकिन वसुंधरा उसे आने वाले खतरों से आगाह करते हुए उसे जमकर लताड़ेगी।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मकर संक्रांति सेलिब्रेशन के दौरान राजा और परी साथ में कुछ खुशनुमा पल बिताएंगे। बातचीत के दौरान जब राजा कहेगा कि वो उसे बहुत मिस करेगा, तो परी कहेगी कि उसे भी उसकी बहुत याद आएगी। परी कहेगी कि लेकिन जाना तो पड़ेगा, क्योंकि उसे अपना ब्रांड स्टैबलिश करना है और करियर बनाना है। परी कहेगी कि वो जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती है। जिस पर राजा एक भावुक कर देने वाली बात कहेगा।
राजा करेगा पत्नी परी से यह वादा
वो कहेगा कि उसे परी के आगे बढ़ने की बहुत खुशी है, लेकिन रिश्ते पीछे छूट जाते हैं इस बात का दुख भी है। परी का मुंह लटक जाएगा और फिर वो कुछ सोचकर पूछेगी- क्या दोनों साथ में नहीं चल सकते? जवाब में राजा कहेगा- मैं कोशिश करूंगा कि मुंबई में मेरी नौकरी लग जाए। फिर वहां पर हम अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे। यह सुनते ही परी के चेहरे पर मुस्कान खिंच जाएगी। वह उसे गले लगा लेगी और प्यार का इजहार करेगी। लेकिन दोनों को इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि मीता और वसुंधरा छिपकर उनकी बातें सुन रही है।
मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाएगा राजा?
मीता चिड़ी हुई वसुंधरा कोठारी से कहेगी, "देखा बा, इस लड़की का मन मेरे बेटे के घर छोड़ने पर भी नहीं भरा। देखना यह राजा से शहर भी छुड़वा कर रहेगी।" तब वसुंधरा कोठारी कहेगी, "अनुपमा जी ने प्रेम को बावर्ची बना दिया था, अब राजा से ऑटो रिक्शा चलवाएंगी।" मीता घबरा जाएगी और कहेगी, "बा आप कुछ कीजिए ना प्लीज।" इस पर वसुंधरा कोठारी भड़क जाएगी और कहेगी, "हम क्यों करें कुछ? तुम खुद कुछ क्यों नहीं करतीं? हम ही करें, और फिर हम ही बुरे बनें।"
मीता को जमकर लताड़ेगी वसुंधरा
वसुंधरा कोठारी अपनी बहू मीता को सख्त लहजे में समझाते हुए कहेगी, "यह जो गज भर लंबी जुबान चलाती हो ना, इतना अगर दिमाग चलाया होता तो तुम्हारा बेटा बहू के पल्लू से ना बंधा होता।" इतना कहकर वसुंधरा कोठारी वहां से चली जाएगी। मीता इसके बाद सोच में पड़ जाएगी। अब देखना यह होगा कि वह अपने बेटे राजा को उसकी पत्नी परी से दूर करने के लिए क्या करेगी। क्या वाकई राजा अहमदाबाद से मुंबई शिफ्ट हो जाएगा? अगर हां, तो उसके क्या अंजाम दोनों को झेलने पड़ेंगे।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



