Spoiler Alert: प्रेरणा उठाएगी मौके का फायदा, वसुंधरा कोठारी ने भांप लिए इरादे!

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: जान लीजिए रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं कौन से धमाकेदार ट्विस्ट।

Spoiler Alert: प्रेरणा उठाएगी मौके का फायदा, वसुंधरा कोठारी ने भांप लिए इरादे!

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम हर किसी पर झुंझलाता फिर रहा है। उसे लगने लगा है कि वह एक लूजर है और उसके साथ कोई जुड़ता है तो उसकी भी किस्मत फूट जाती है। राही जब उसे समझाने की कोशिश करेगी तो वह उस पर भड़क जाएगा। इसके बाद जब प्रेरणा उससे कहेगी कि उसे रेस्त्रां के लाइसेंस के लिए फिर से कोशिश करनी चाहिए, तो वह उस पर भी बिगड़ जाएगा। कोठारी मेंशन का माहौल काफी तनावपूर्ण होगा। लेकिन इस तनाव के बीच प्रेरणा अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश करती नजर आएगी।

राही की एक सुनने को तैयार नहीं प्रेम

वह जब देखेगी कि प्रेम किसी भी तरह काम की बात करने को राजी नहीं है तो वह एक दूसरा रास्ता अपनाएगी। वह प्रेम से कहेगी कि उसे बाहर घूमने जाने और अपनी पसंदीदा माचा टी पीने का मन कर रहा है। वह प्रेम को यह भी लालच देगी कि कॉलेज की उसकी कोई पुरानी दोस्त थी जो अब सोशल मीडिया पर जेन-जी जैसा बर्ताव करती है। वह कहेगी कि उसके पास कॉलेज की बहुत सारी गॉसिप्स हैं जो वह उसे बताना चाहती है। प्रेम राजी हो जाएगा और प्रेरणा के साथ जाने लगेगा। जहां राही अपनी दोस्त प्रेरणा को थैंक्यू बोलेगी और कहेगी कि उसकी वजह से कम से कम प्रेम घर से बाहर तो निकल रहा है, वहीं दूसरी तरफ वसुंधरा उसके इरादे समझ रही है।

वसुंधरा भांप जाएगी प्रेरणा के इरादे

वह राही पर कटाक्ष करते हुए कहेगी कि प्रेम को अभी जिसकी जरूरत है, उसके पास तो अपने पति को देने के लिए वक्त ही नहीं है। वसुंधरा कोठारी अपनी पोता बहू पर टॉन्ट मारते हुए कहेगी कि प्रेम किसी और के साथ घूमने बाहर जा रहा है, तुम जाओ राही बेटा। तुम अपने करियर और जॉब पर ध्यान दो। राही समझ जाएगी कि वसुंधरा कोठारी क्या कह रही हैं, लेकिन उसके पास जवाब में कहने के लिए कुछ नहीं होगा। अब देखना यह है कि क्या वाकई प्रेरणा की नजर प्रेम पर है और वह राही के पति को हथियाना चाहती है।

दिग्विजय नहीं कर पा रहा अनुपमा पर भरोसा?

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि इधर जहां वसुंधरा कोठारी को प्रेरणा के इरादों पर शक है, तो वहीं उधर दिग्विजय भी अभी अनुपमा पर पूरी तरह यकीन नहीं कर पा रहा है। उसे डर है कि अनुपमा सावी कैफे को बदलकर अपनी तरह से चलाना चाहती है। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो जाएगी। लेकिन अनुपमा क्या चाहती है क्या दिग्विजय यह समझ पाएगा? रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में आगे कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।