Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Spoiler Alert in Hindi Raahi to Face Mother like situations Prem to throw out of House
Spoiler: क्या राही का होगा अनुपमा जैसा हश्र? घर के निकाल बाहर करेगा पति प्रेम!

Spoiler: क्या राही का होगा अनुपमा जैसा हश्र? घर के निकाल बाहर करेगा पति प्रेम!

संक्षेप: Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। टीआरपी टॉपर सीरियल में आगे आप देखेंगे कि राही और प्रेम के बीच रिश्ता और ज्यादा खराब होता जाएगा।

Sun, 9 Nov 2025 04:33 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही और प्रेम के बीच रिश्तों में खटास बढ़ने लगेगी। राही को बार-बार यह शक होता है कि प्रेम किसी और लड़की के चक्कर में पड़ गया है और इसी वजह से वो अब उससे कटा-कटा रहने लगा है। लेकिन वो इस बात से पूरी तरह अनजान है कि असल में प्रेम बिजनेस में बहुत बड़ा घाटा कर बैठा है, जिसे वो किसी भी सूरत में रिकवर करने की कोशिश में लगा हुआ है। राही और प्रेम की नोकझोक अब बढ़ती जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राही-प्रेम में बिगड़ते जा रहे हैं हालात

प्रेम किसी भी बात पर जब राही को समझाने की कोशिश करता है तो आदतन राही उसका झुंझलाए हुए लहजे में ही जवाब देती है, लेकिन अभी प्रेम उस मेंटल स्टेट में नहीं है कि उसे प्यार है रुककर समझा सके। वो बार-बार उससे बस यही कहता है कि मैं काम पर फोकस करूं या यह सब संभालूं। प्रेम को राही का घर के मामलों में पड़ना और राजा वाले मामले में उसे सपोर्ट करना भी रास नहीं आ रहा। अनुपमा यह सब कुछ देख तो रही है, लेकिन एक हद तक ही अपनी बेटी या दामाद को समझा सकती है।

राही को झेलने पड़ेंगे अनुपमा जैसे हाल

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही और प्रेम की नोकझोक इतनी बढ़ जाएगा कि प्रेम अपनी पत्नी पर हाथ उठा देगा। अनुपमा यह सब देख लेगी और जाकर प्रेम को रोकेगी। प्रेम अनुपमा से कहेगा कि अपनी बेटी को यहां से ले जाइए। ठीक पीछे खड़ी वसुंधरा फौरन प्रेम का सपोर्ट करेगी और कहेगी कि हमें आपकी बेटियां नहीं चाहिए। ले जाइए उन्हें। तभी अचानक अनुपमा की आंख खुलेगी और उसे अहसास होगा कि यह एक बुरा सपना था। लेकिन अनुपमा घबरा जाएगी और सोचने लगेगी कि क्या उसकी बेटी का भी वही हाल होगा जो एक वक्त पर उसका हुआ था।

क्या अनुपमा बचा पाएगी बेटी का घर?

अनुपमा सोचेगी कि जैसे एक वक्त पर वनराज शाह ने उसे घर से निकाल बाहर किया था, क्या राही को भी वैसे ही हालात झेलने पड़ेंगे? इस सवाल का जवाब तो हमें आने वाले वक्त में ही मिलेगा कि क्या अनुपमा अपनी बेटी का घर टूटने से बचा पाएगी या नहीं। शो के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

ये भी पढ़ें:गौतम को पता चलेगा प्रेम का यह राज, वसुंधरा कोठारी से बगावत करेगा राजा
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।