Anupamaa Spoiler: अनुपमा शुरू करेगी प्रेरणा संग यह बिजनेस, राही-प्रेम के रिश्ते में फिर आएगी खटास
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा को प्रेरणा के साथ वक्त बिताते देख राही को जलन होगी और वह गुस्से में बाहर गई होगी, लेकिन तभी कुछ ऐसा हो जाएगा जो इससे भी कहीं ज्यादा बुरा होगा। जानिए अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं कौन से ट्विस्ट।

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी इस वक्त काफी दिलचस्प मोड़ से गुजर रही है। एक तरफ जहां भारती की शादी के बाद अनुपमा का घर सूना हो गया है, वहीं दूसरी तरफ पाखी, प्रेरणा और राही की जिंदगी में काफी सारी उथल-पुथल चल रही है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि भारती की शादी के बाद जब दोनों को सुकून का कुछ वक्त मिलेगा तो राही और प्रेम कुछ रोमांटिक लम्हे बिताएंगे। इस जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए यह एपिसोड काफी मजेदार रहने वाला है। लेकिन कुछ पल खुशियों के मिलने के बाद राही फिर एक बार परेशान दिखेगी।
प्रेम की कहां हुई थी प्रेरणा से मुलाकात
रात को जब अनुपमा और प्रेरणा, दोनों को नींद नहीं आ रही होगी, तो दोनों बातें करने लगेंगी। प्रेरणा बताएगी कि उसने अमेरिका में होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई की है। वहीं पर उसकी प्रेम से मुलाकात हुई थी। प्रेरणा कहेगी कि उसने अपना फूड ट्रक शुरू किया था लेकिन उसका काम में कभी मन नहीं लगा। जब अनुपमा पूछेगी कि फिर उसका मन कहां लगेगा? तो जवाब में प्रेरणा कहेगी कि वो कुछ नया करना चाहती है। बातों ही बातों में प्रेरणा बताएगी कि उसे अनुपमा की गुज्जू रेसिपी बहुत अच्छी लगी थीं।
प्रेरणा के साथ यह बिजनेस करेगी अनुपमा
प्रेरणा इसके बाद अनुपमा के सामने एक प्रस्ताव रखेगी। वह कहेगी कि वो उसके साथ मिलकर गुज्जू रेसिपी को कॉन्टिनेंटल टच देते हुए कुछ करना चाहती है। क्या आप इसमें मेरा साथ देंगी? अनुपमा कुछ देर सोचने के बाद हां कह देगी। पीछे ही खड़ी राही यह सब देख रही होगी और उसे फिर एक बार जलन होने लगेगी। यह नफरत उस वक्त और भी बढ़ जाएगी जब प्रेरणा अनुपमा की गोद में सिर रखकर लेट जाएगी और अनु उसे लोरी सुनाएगी। वह वहां से चली जाएगी। एक तरफ जहां राही पहले ही गुस्से में होगी। वहीं कुछ ऐसा हो जाएगा, जो उसका गुस्सा कई सौ गुना बढ़ा देगा।
राही और प्रेम के बीच फिर आएगी खटास
प्रेम की उसके कमरे में सो रहे अंकल के खर्राटों की वजह से नींद खुल गई होगी। वो बाहर आया होगा और तभी पर्दे के पीछे राही को खड़ा देखेगा। वह जाकर उसे गले लगा लेगा, लेकिन तभी राही पीछे से आवाज देगी। लाइट जलने पर प्रेम के होश उड़ जाएंगे। राही के होश उड़ जाएंगे। असल में उसने जिसे गले लगाया वो प्रेरणा थी। मजाक का नाम देकर प्रेरणा इस माहौल को और भी ज्यादा टेंस बना देगी। राही नाराज होकर वहां से चली जाएगी और प्रेम गुस्से में प्रेरणा पर चिल्ला पड़ेगा। आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



