
Spoiler Alert: प्रेरणा खोलेगी अपनी मां रजनी की पोल, पराग को होगा इस शख्स पर शक
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं कई ट्विस्ट। राही को पता चलेगा कि उसका अंदाजा रजनी के बारे में सही था।
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही और प्रेरणा एक दूसरे से बातें करेंगी और दोनों के रिश्तों में थोड़ा सुधार आएगा। लेकिन साथ ही साथ रजनी और पराग के बीच बातचीत होगी और दोनों चॉल गिराकर वहां टॉवर तोड़ने के बारे में कुछ अहम बातें करेंगे। टीआरपी टॉपर सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही और प्रेरणा एक दूसरे से बातें कर रही होंगी जब प्रेरणा उसे समझाएगी कि उसके दिल में प्रेम के लिए कोई भी रोमांटिक फीलिंग्स नहीं हैं।
प्रेरणा खोलेगी अपनी मां की पोल
प्रेरणा राही का शक दूर करते हुए उसे समझाएगी कि प्रेम राही से सच्चा प्यार करता है और प्रेरणा उसे सलाह देती है कि वह अपने पति पर कभी शक न करे। राही भी प्रेरणा से सवाल पूछेगी कि उसके और उसकी मां के बीच इतनी नफरत क्यों है? जवाब में प्रेरणा कहेगी कि उसे अपने पिता के अलावा किसी से भी सच्चा प्यार नहीं मिला। वह कहेगी कि वरुण उसे लगातार परेशान करता रहता है और रजनी को सिर्फ अपनी राजनीति और कुर्सी की चिंता रहती है। प्रेरणा समझाएगी कि रजनी सिर्फ अपने फायदे के लिए लोगों से दोस्ती करती है।
राही जुटाएगी रजनी के खिलाफ सबूत
वह राही से अनुपमा को सावधान करने के लिए कहती है। राही को अहसास होता है कि उसका रजनी के बारे में अंदाजा सही थी और वह फैसला करती है कि अपनी मां को समझाने और उन्हें सच समझाने के लिए सबूत जमा करेगी। कुछ देर बाद राही अनुपमा को बताती है कि उसे जाना है। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर रजनी और पराग की बातचीत होगी। पराग पूछता है कि क्या रजनी ने अनुपमा से NOC ली? रजनी जवाब देगी कि चॉल वाले अनुपमा पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं और बिना सवाल किए उसकी बातें मानते हैं।
पराग को होगा रजनी पर शक
पराग फौरन ही अनुपमा को फोन करने की प्लानिंग करता है लेकिन रजनी उसे रोक देगी और चॉल तोड़ने तक इंतजार करने को कहती है। पराग को शक हो जाता है कि रजनी उससे कुछ छिपा रही है। रजनी के दिमाग में असल में चल यह रहा है कि चॉल तोड़ने से पहले किसी भी तरह प्रेरणा को वापस लेकर आए। सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




