Spoiler Alert: अनुपमा में आने वाले हैं तगड़े ट्विस्ट, एक छत के नीचे रहेंगे ये तीन लोग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में भले ही अभी अनुपमा के हारने की पूरी संभावना नजर आ रही हो, लेकिन गॉसिप गलियारों से आ रही खबरें कुछ और ही बता रही हैं।

Anupamaa Spoiler Alert
अनुपमा सीरियल में रुपाली गांगुली

अनुपमा सीरियल की कहानी आगे काफी दिलचस्प मोड़ लेती नजर आ सकती है। शो के हालिया एपिसोड में दिखाया गया है कि अंश जाकर अनुपमा के सामने अपने दिल की बात रखेगा। वह बताएगा कि कैसे लीला लगातार प्रेरणा और अंश को परेशान कर रही हैं। अंश बताएगा कि लीला पूरे वक्त प्रेरणा को ऐसा जताती रहती है कि वह गलत है और बाहर वाली है। वह कहेगा कि लीला का लगातार यह कहना कि यह उसका घर है और उसके ही नियम यहां चलेंगे, यह प्रेरणा को अपनेपन की बजाए पराया होने का अहसास कराता है।

अंश बताएगा अनु को दिल की बात

अंश जब कहेगा कि बड़े लोग यह सोच कैसे छोटों पर थोप सकते हैं कि वो जरा सा भी नहीं बदलेंगे और सारे एडजस्टमेंट छोटों को करने पड़ेंगे। अंश कहेगा कि अगर कल को यही बात प्रेरणा लीला बा से कह दे तो? इस पर अनुपमा कहेगी कि वह बिलकुल सही कह रहा है और लीला को खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। बात नई और पुरानी पीढ़ी की भी आएगी। बातों-बातों में जब अंश कहेगा कि वह प्रेरणा के प्राइज मनी में हिस्सा मांगने वाली बात के लिए माफी मांगना चाहता है तो अनुपमा उसे समझाएगी कि प्रेरणा ने कुछ गलत नहीं कहा।

अनुपमा करेगी प्रेरणा की तारीफ

वह कहेगी कि उसे यह बात बहुत देर से समझ में आई है कि औरत का अपना खुद का घर होना बहुत जरूरी है। वह कहेगी कि जो बात उसे इतने वक्त बाद समझ में आई, वह अगर प्रेरणा को इतनी जल्दी समझ में आ गई है तो इसमें क्या बुराई है। बात कहानी में आगे आने वाले उतार चढ़ावों की करें तो फैन थ्योरीज के मुताबिक आगे अनुपमा, अंश और प्रेरणा एक ही घर में रहते नजर आ सकते हैं। तीनों के एक ही छत के नीचे रहने की संभावना इस वजह से नजर आ रही है कि अभी तक तीनों के विचार काफी हद तक मिलते दिख रहे हैं।

अनुपमा के घर में रहेंगे अंश-प्रेरणा

माना जा रहा है कि किसी तरह अनुपमा तो अपना खुद का घर खरीद लेगी, लेकिन प्रेरणा और अंश के रिश्ते शाह निवास में खराब होने लगेंगे। गुस्से में बहुत जल्दी बड़े फैसले कर लेने वाली प्रेरणा इस पर अंश को लेकर अनुपमा के ही घर में कुछ वक्त के लिए शिफ्ट हो जाएगी। वह कहेगी कि जब तक वो अपना खुद का घर नहीं खरीद लेते, तब तक वो उसके साथ इसी घर में रहना चाहते हैं। शो की कहानी में आगे और कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।