Spoiler Alert: अनुपमा को प्रेम कोठारी का खुला चैलेंज, बेटी-दामाद से अनु कैसे जीतेगी यह लड़ाई?

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अनुपमा जब एक मोर्चे पर लड़ाई के लिए तैयार ही हो रही होगी, तब तक उसका दामाद प्रेम उसके सामने आ खड़ा होगा और उसे खुली चुनौती देकर जाएगा।

Spoiler Alert: अनुपमा को प्रेम कोठारी का खुला चैलेंज, बेटी-दामाद से अनु कैसे जीतेगी यह लड़ाई?

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा को अपनी बेटी राही का किया धरा भुगतना पड़ेगा। श्रुति की बातों में आई राही ने अपनी सगी मां का ना सिर्फ हाथ छोड़ दिया, बल्कि पूरी तरह उसके खिलाफ हो गई। इतना ही नहीं, उसने अपने पति को भी समझाने की बजाए उसके साथ एक ही सुर में अपनी मां की बुराई करना चुना। नतीजा यह हुआ है कि श्रुति ने मौके का फायदा उठाया और अब वह राही-प्रेम को अपनी दुश्मन अनुपमा के खिलाफ ही इस्तेमाल कर रही है। नए स्पॉयलर वीडियो में प्रेम को अनुपमा के सामने श्रुति की बोली बोलते देखा जा सकता है।

लीला फिर पूछेगी अनुपमा से चुभने वाले सवाल

वही प्रेम जो एक वक्त पर अनुपमा की हर बात मानता था और उसके लिए अपनी जान तक न्यौछावर करने को तैयार रहता था, वो अब अनुपमा को खुला चैलेंज देकर जाएगा। इधर अनुपमा को लीला, तोषू और पाखी की जली कटी बातों का भी जवाब देते दिखाया गया है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा शाह निवास में लीला और अपने बच्चों पाखी-तोषू की बातों का जवाब देगी। बहस के दौरान एक-एक करके पूरा परिवार अनुपमा के साथ खड़ा हो जाएगा क्योंकि उसके चरित्र पर सवाल उठाया जा रहा होगा और अनुपमा फिर एक बार झुकने से इनकार कर देगी।

लड़ाई में अनुपमा के साथ खड़ा होगा परिवार

नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि लीला अपनी बहू रही अनुपमा से पूछेगी, 'हर बार पराए और नए मर्द के साथ बातें करेगी और हंसेगी, नाचेगी, गाएगी तो लोग तो बातें बनाएंगे ही ना?' प्रोमो वीडियो में अनुपमा को लीला बा को जवाब देते दिखाया गया है। वह लीला से कहेगी, 'लोग चाहे जो भी कहें, मुझे फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि अब मेरे और मेरे कैफे के बीच में कोई नहीं आ सकता।' प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा की लीला से इस बातचीत के दौरान किंजल, माही और ईशानी समेत बापूजी और अंश भी अनुपमा के पीछे आकर खड़ा हो जाएगा। जो इस बात का इशारा होगा कि वो इस लड़ाई में अनुपमा के साथ खड़े हैं।

प्रेम की अपनी सास अनुपमा को खुली चुनौती

जब यह सब चल ही रहा होगा, तभी दरवाजे पर आहट होगी। अनुपमा मुड़कर देखेगी तो सामने प्रेम खड़ा होगा। अपना रेस्त्रां बंद होने के बाद खुन्नस खाया प्रेम अब दिमाग से नहीं बल्कि इमोशन्स से सोच रहा है। वह श्रुति और राही की बातों में आकर अनुपमा के प्रति नफरत से भर गया है। प्रेम आकर अनुपमा से कहेगा- अनुपमा जी नया कैफे खोल रही हैं और मार्केटिंग कर रही हैं। करती रहिए, और कीजिए। क्योंकि कॉम्पटिशन अब टफ होने वाला है। प्रेम अपनी सास अनुपमा से कहेगा- आपने मेरे हाथ से खुशी छीन ली थी, मैं आपके हाथ से कामयाबी छीन लूंगा। वह अनुपमा से कहेगा- आपको मेरा रेस्त्रां बंद करवाकर कोई अफसोस नहीं हुआ, लेकिन अपना कैफे खोलकर होगा। यह मेरा वादा है। अब देखना यह है कि सास और दामाद की यह लड़ाई आगे क्या रुख लेने वाली है। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।