Spoiler Alert: पॉल देगा जया को जान से मारने की धमकी, महाएपिसोड में अनुपमा दिखाएगा चंडी रूप

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा गुस्से में आग बबूला होकर अपनी ही साइकिल की चेन निकाल लेगी और पॉल पर टूट पड़ेगी। वह बीच सड़क पर पॉल की बेतहाशा पिटाई शुरू कर देगी।

Spoiler Alert: पॉल देगा जया को जान से मारने की धमकी, महाएपिसोड में अनुपमा दिखाएगा चंडी रूप

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल 'अनुपमा' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, जो दर्शकों को रोमांच से भर देगा। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि काफी नखरों के बाद आखिरकार दिग्विजय पिघल जाएगा। वह अनुपमा को अपने घर से टिफिन सर्विस चलाने की इजाजत दे देगा। अनुपमा भी अपनी नई शुरुआत के लिए कमर कस लेगी और अगले ही दिन साइकिल पर टिफिन लादकर सप्लाई के लिए निकल पड़ेगी। लेकिन रास्ते में उसे कुछ अजीब लगेगा। सड़क बीच में ही बंद होगी। कंटीले तार लगे होंगे जिनकी वजह से अनुपमा को साइकिल रोकनी पड़ेगी। अनुपमा जैसे ही रुकेगी, उसे पीछे से एक जानी-पहचानी साइकिल की घंटी सुनाई देगी।

पॉल देगा जया को जान से मारने की धमकी

जैसे ही अनुपमा मुड़कर देखेगी, उसके सामने पॉल खड़ा होगा। पॉल दुश्मनी निकालने के लिए सारी हदें पार कर देगा। वह न केवल अनुपमा के टिफिन को लात मारकर दूर फेंक देगा, बल्कि उसकी साइकिल को भी गिरा देगा। इस छीना-झपटी में अनुपमा जमीन पर गिर पड़ेगी। लेकिन पॉल यहीं नहीं रुकेगा, वह अनुपमा को डराने के लिए उसकी बेटी जया का नाम लेगा। पॉल कहेगा कि अगर उसने अपना काम बंद नहीं किया, तो स्कूल आते-जाते समय जया के साथ कोई एक्सीडेंट हो सकता है। वह ट्रक या टेम्पो से उसे कुचलने की धमकी देगा।

नवरात्रि एपिसोड में आएगा दमदार ट्विस्ट

बेटी जया का नाम सुनते ही अनुपमा का डर गुस्से में बदल जाएगा। वह कमर कस लेगी। अनुपमा गुस्से में आग बबूला होकर अपनी ही साइकिल की चेन निकाल लेगी और पॉल पर टूट पड़ेगी। वह बीच सड़क पर पॉल की बेतहाशा पिटाई शुरू कर देगी। अनुपमा उसे मारते हुए कहेगी कि उसने अन्न का अपमान किया तो वह सह गई, लेकिन नवरात्रि के समय में एक बेटी का अपमान वह बर्दाश्त नहीं करेगी। अनुपमा का यह चंडी रूप देखकर पॉल की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी।

अब क्या होगा पॉल का अगला कदम?

मेकर्स ने इस नवरात्रि स्पेशल एपिसोड को काफी एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश की है। अनुपमा ने पॉल को सबक तो सिखा दिया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या पॉल इस बेइज्जती को पचा पाएगा? क्या वह दोबारा अनुपमा या जया को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा? दूसरी तरफ, दिग्विजय को जब अनुपमा के इस झगड़े के बारे में पता चलेगा, तो उसका रिएक्शन क्या होगा? क्या वह अनुपमा को सपोर्ट करेगा या फिर से टिफिन सर्विस बंद करने का दबाव बनाएगा? आने वाले एपिसोड्स में कई उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।