Spoiler Alert: पराग को फिर नया जख्म देगा गौतम, इवेंट से गायब करेगा करोड़ों का माल!
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि गौतम ने फिर एक नया प्लान बनाया है। उधर गौतम ने भी कमर कस रखी है कि वो एग्जिबिशन में किसी भी सूरत में गौतम को कामयाब नहीं होने देगा।

टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कुछ नए ट्विस्ट आपका इंतजार कर रहे हैं। कोठारी मेंशन में अंश, ईशानी, परी, प्रेम, राही और प्रेरणा मिलकर उस एग्जिबिशन (प्रदर्शनी) की तैयारियों में जुट गए हैं, जिसकी मदद से कोठारी परिवार के डायमंड बिजनेस को एक बार फिर बड़ा उछाल मिल सकता है। सभी बच्चे मिलकर जब यह प्लानिंग कर रहे होंगे कि कैसे इस इवेंट को सक्सेसफुल बनाया जाए और इसी बीच वहां गौतम और माही आ धमकेंगे। दोनों बच्चों की तैयारियों पर तंज कसेंगे, प्रेम-राही और अंश उससे वहां से जाने को कहेंगे जिसके बाद वो माही के साथ वहां से चले जाने का दिखावा करेगा।
अपकमिंग एपिसोड में गौतम-बनाम पराग
लेकिन बच्चों को इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि गौतम दरवाजे के पास ही खड़ा सब कुछ सुन रहा है। वो इवेंट में सिक्योरिटी की क्या प्लानिंग हो रही है, से लेकर लॉकर के कोड और बाकी सभी चीजों तक सुन लेगा। गौतम के चेहरे की शातिर मुस्कान बता रही है कि वो कुछ ऐसा सोच रहा है जिससे फिर एक बार कोठारियों को परेशान कर सके। उधर ख्याति और पराग कोठारी अपने सभी जानने वालों को इवेंट में इनवाइट कर रहे होंगे। बातचीत के दौरान गौतम अपनी पत्नी से कहेगा कि वह अबकी बार गौतम को अपने किले में घुसपैठ नहीं करने देगा। हालांकि ख्याति याद दिलाएगी कि घर का भेदी ही लंका ढाता है।
प्रेरणा संग काम करने से मना करेगा प्रेम
बच्चे जब इवेंट की प्लानिंग कर रहे होंगे तो इसी दौरन प्रेरणा एक नया आइडिया लेकर आएगी। वह कहेगी कि यह बड़ी एग्जिबिशन होगी और इस दौरान लोग घूमते-घूमते थक जाएंगे, तो क्यों ना इस इवेंट में एक स्टॉल खाने का भी लगा लिया जाए। प्रेरणा को यह आइडिया पसंद तो आएगा, लेकिन वह उसे नजरअंदाज करेगा। राही जिद करेगी कि प्रेम को प्रेरणा के साथ मिलकर यह आइडिया एग्जिक्यूट करना चाहिए, लेकिन प्रेम कहेगा कि वह अपने पिता के बिजनेस से जुड़े काम पर फोकस करना चाहता है। प्रेम जब राजी नहीं होगा तो फिर प्रेरणा कहानी में ट्विस्ट लाएगी और कहेगी कि प्रेम अपने पिता के काम पर फोकस कर सकता है, फूड स्टॉल वह संभाल लेगी।
अपकमिंग एपिसोड में आएगा यह ट्विस्ट
इधर यह सब चल रहा होगा और उधर अनुपमा ने बापूजी के साथ मिलकर उनके दोस्त रवींद्र के बच्चों को सबक सिखाने का प्लान बना लिया है। बापूजी के दोस्त जहां गुस्से में होंगे, वहीं अनुपमा उन्हें समझाएगी कि इस सिचुएशन को गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से हैंडल करने की जरूरत है। अब बापूजी और अनुपमा मिलकर किस तरह रवींद्र के दोस्त को सबक सिखाएंगे? इस सवाल का जवाब हमें अपकमिंग एपिसोड में मिलेगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


