Spoiler Alert: अनुपमा को लगा 440 वोल्ट का झटका, दिवाकर से शादी करेगी अनु की बेटी पाखी

Jan 04, 2026 03:55 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही के पीछे पड़ा उसका साइको प्रोफेसर पाखी से शादी करेगा।

Spoiler Alert: अनुपमा को लगा 440 वोल्ट का झटका, दिवाकर से शादी करेगी अनु की बेटी पाखी

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनु को एक अजीब सपना आएगा। वो देखेगी कि चॉल के सभी लोग उसके घर के बाहर आकर नारेबाजी कर रहे हैं। अनुपमा सपने में देखेगी कि लोग उस पर आरोप लगा रहे हैं कि उसने उनके साथ धोखा किया है। वह घबराई हुई नींद से जागेगी। अनुपमा इस सपने को कहीं ना कहीं जोड़कर देखने लगेगी और अपनी बेटी राही की कही बात को भी याद करेगी। लेकिन क्या वह कोई एक्शन लेगी? यह तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा। मेकर्स ने शो का नया स्पॉयलर वीडियो भी जारी कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनुपमा को लगेगा जोर का झटका

नए स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि बुधवार को आप देखेंगे कि अनुपमा किसी वजह से वापस अहमदाबाद पहुंचेगी। दरवाजे के बाहर अंश उसका भव्य स्वागत करेगा। वह अपनी अनु मां को किसी रानी जैसा महसूस करवाएगा। लीला बा और हंसमुख भाई भी बहुत खुश होंगे। किंजल दौड़ती हुई आएगी और उसके गले लग जाएगी। वह अपनी खुशी रोक नहीं पाएगी और उसकी आंखों से आंसू छलकने लगेंगे। पूरा परिवार बहुत खुश होगा, लेकिन घर में घुसते ही अनुपमा को अलग ही नजारा देखने को मिलेगा।

तो दिवाकर से शादी करेगी पाखी

अनुपमा घर में कदम रखते ही देखेगी कि राही का प्रोफेसर दिवाकर पाखी के साथ खड़ा हुआ है। अनुपमा खुद पर काबू नहीं रख पाएगी और भूखी शेरनी की तरह दिवाकर पर टूट पड़ेगी। वह उसका कॉलर पकड़कर उसे झकझोर देगी और कहेगी कि तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरे घर में कदम रखने की। पाखी बार-बार अपनी मां को रोकेगी लेकिन वह नहीं रुकेगी। इस पर पाखी अनुपमा को जोर का धक्का देकर उसे देर फेंक देगी और उससे चिल्लाकर कहेगी कि मम्मी रुक जाइए। दिवाकर मेरा होने वाला पति और आपका होने वाला दामाद है।

इन सवालों के जवाब मिलना बाकी

यह सुनते ही अनुपमा के होश उड़ जाएंगे। वह सोच में पड़ जाएगी कि क्या उसके कानों ने अभी-अभी जो सुना वो सच है? लेकिन अब सवाल यह है कि आखिर दिवाकर ने पाखी को अपने प्रेम जाल में कैसे फंसा लिया? क्या वह पाखी का स्कूल मेट रहा है और दोनों की मुलाकात रीयूनियन पार्टी के दौरान हुई है? साथ ही यह भी देखना होगा कि क्या अनुपमा पाखी को यह सच बताएगी कि दिवाकर वही शख्स है जिसने राही के साथ बदतमीजी की थी और उसके पीछे पड़ा हुआ था। बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब हमें अपकमिंग एपिसोड में मिलेंगे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।