Spoiler Alert: अनुपमा के रेस्त्रां पर पड़ेगा सरकारी ताला, घूसखोर अफसरों से कैसे निपटेगा दिग्विजय?

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। पिछला एपिसोड काफी धमाकेदार रहा था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि अनुपमा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

Spoiler Alert: अनुपमा के रेस्त्रां पर पड़ेगा सरकारी ताला, घूसखोर अफसरों से कैसे निपटेगा दिग्विजय?

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा बड़ी मुश्किल से फूड ब्लॉगर कुणाल को सावी कैफे का रिव्यू करने के लिए राजी कर लेगी। लेकिन मुश्किल तब आएगी जब दिग्विजिय कुणाल के बारे में भली-बुरी बातें कह रहा होगा और कुणाल ये बातें सुन लेगा। वह बातों-बातों में अनुपमा को जता देगा कि उसे सब पता चल चुका है, लेकिन फिर भी अनुपमा के प्यार और उसके खाने से इंप्रेस होकर वह कैफे का पॉजिटिव रिव्यू करेगा। वह जाने से पहले अनुपमा से कहेगा- आपके हाथों में जो स्वाद है वो मां के हाथों की याद दिलाता है।

अनुपमा के रेस्त्रां में लगेगी लोगों की लाइन

न्यू प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जाने से पहले कुणाल कहेगा- मैं अक्षय तृतीया के दिन आपके लिए एक बहुत अच्छा सा रिव्यू लिखूंगा। अनुपमा से किया हुआ वादा कुणाल निभाएगा और कहानी में असली ट्विस्ट तो तब आएगा जब एक दिन अचानक एक के बाद एक रेस्त्रां का फोन बजने लगेगा और भीड़ रेस्त्रां पहुंचनी शुरू हो जाएगी। लोग इस रेस्त्रां का खाना ना सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे होंगे बल्कि वहां आकर भी मेहमान खाना खाना चाहते होंगे। लोग अनुपमा से कहेंगे कि वो कुणाल का रिव्यू पढ़कर यहां आए हैं। अनुपमा और दिग्विजय की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दिग्विजय की तो आंखें भर आएंगी, लेकिन उन्हें आने वाली मुसीबत का अंदाजा नहीं होगा।

अनुपमा के रेस्त्रां पर पड़ेगा सरकारी ताला

अनुपमा और दिग्विजय को उस वक्त जोर का झटका लगेगा जब एक दिन वो बाजार से रेस्त्रां का सामान लेकर लौट रहे होंगे और बंकु-जया बौखलाए हुए उसकी तरफ दौड़ते हुए आएंगे। अनुपमा घबरा जाएगी और दिग्विजय भी बार-बार जया और बंकु से पूछेगा कि क्या हुआ? दोनों को कुछ ही देर में पता चलेगा कि सरकारी ऑफिस वाले आए थे और उन्होंने रेस्त्रां पर ताला मारकर कोई नोटिस चिपका दिया है। रेस्त्रां की तरक्की देखकर क्या सरकारी अफसरों ने घूस लेने के लालच में यह नोटिस चिपकाया है? या फिर दिग्विजय ने लंबे वक्त से टैक्स जमा नहीं किया है इसकी वजह से उसके रेस्त्रां पर ताला पड़ गया है?

क्या गौतम गांधी उठाएगा मौके का फायदा?

ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब दर्शकों को अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेंगे। शो के लेटेस्ट एपिसोड के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल में एक तरफ जहां गोवा में अनुपमा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ शाह और कोठारी परिवार में भी हालात ठीक नहीं हैं। देखना यह है कि क्या अपकमिंग एपिसोड में हमें हालात सुधरते नजर आते हैं या फिर गौतम गांधी दोनों परिवारों की बिगड़ती हालत में अपना उल्लू सीधा करता नजर आएगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।