Anupamaa Spoiler: अनुपमा में होगी नए किरदार की एंट्री, वसुंधरा सुधरी तो शो में आई नई विलेन

Feb 07, 2026 02:44 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में एक नए किरदार की एंट्री दिखाई जाएगी। जहां एक तरफ वसुंधरा कोठारी सुधरती नजर आ रही हैं, वहीं मेकर्स शो में एक नई विलेन लेकर आ गए हैं।

Anupamaa Spoiler: अनुपमा में होगी नए किरदार की एंट्री, वसुंधरा सुधरी तो शो में आई नई विलेन

टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कहानी में एक नए किरदार की एंट्री होगी। वसुंधरा कोठारी के जन्मदिन पर जब जश्न के बाद सभी लोग फ्री होंगे तभी कोठारी मेंशन में फैंसी साड़ी पहने एक महिला घर के अंदर दाखिल होगी। इस औरत के साथ उसका पति भी होगा जिससे पराग कोठारी और ख्याति खुशी-खुशी मिलेंगे। अनुपमा जिज्ञासा भरी नजरों से इस औरत को देख रही होगी। वसुंधरा कोठारी उससे परिचय कराती हुए बताएगी कि यह उनकी भांजी कीर्ति है।

कहानी में होगी नए किरदार की एंट्री

कीर्ति वसुंधरा कोठारी को मौसी कहकर संबोधित कर रही होगी। कीर्ति झट से अनुपमा को पहचान जाएगी और कहेगी कि आप वही हैं जिन्होंने डांस रानीज को लीड किया था। माहौल खुशनुमा होगा, लेकिन फिर आएगा कहानी में एक ट्विस्ट। कीर्ति कहेगी कि आप सभी से तो मिल लूंगी, लेकिन पहले डांस रानी से तो मिल लूं, क्योंकि वो तो जाने वाली हैं ना! लेकिन कीर्ति थोड़ी चौंकेगी जब पराग कहेगा कि वो आज रात यहीं रुकेंगी। कीर्ति चौंककर पूछेगी- क्या? बेटी के ससुराल में रुकेंगी? अनुपमा थोड़ी हिचक महसूस करेगी लेकिन चुप रहेगी।

अनुपमा के सामने खुलेंगे कुछ राज

नए प्रोमो वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि अनुपमा को उसी दिन कीर्ति के बारे में यह पता चलेगा कि उसकी निजी जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। होगा यह कि अनुपमा जब दूध और नाश्ता लेकर कीर्ति के कमरे की तरफ जा रही होगी तभी कुछ शॉकिंग होगा। वह दरवाजे पर दस्तक देने ही वाली होगी कि भीतर से कांच का ग्लास तोड़े जाने की आवाज आएगी। अंदर से झगड़े की आवाज आ रही होगी और अनुपमा के कदम ठिठक जाएंगे। लेकिन इत्तेफाक से उसी वक्त अनुपमा का फोन बजेगा और कीर्ति समझ जाएगी कि बाहर कोई है।

कीर्ति बनेगी कहानी की नई विलेन?

वह बाहर आकर दरवाजा खोलेगी और अनुपमा खड़ी होगी। वह बाहर आएगी और अनुपमा को गुस्से से देखेगी। लेकिन अनुपमा के हाथ में वो ट्रे होगी जिसमें दूध का ग्लास और नाश्ता होगा। अब देखना यह होगा कि क्या कीर्ति अनुपमा पर उसकी और उसके पति की निजी बातें चोरी-छिपे सुनने का आरोप लगा देगी? या फिर वह बात को समझेगी। फैन थ्योरीज की मानें तो अब अनुपमा वसुंधरा की भांजी की जिंदगी में चल रही मुसीबतों को टालेगी और इसी वजह से कोठारी मेंशन में एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। जब वसुंधरा से अनुपमा का रिश्ता ठीक होने की तरफ है, तो क्या ऐसे में कीर्ति नई विलेन बनकर उभरेगी? यह भी हमें जल्द ही पता चल जाएगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।