Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Spoiler Alert in Hindi Kotharis and Anu to Have Throat Cut Fight
Spoiler: अनुपमा और कोठारियों में होगी आर-पार की लड़ाई, राही के लिए खड़ी हुई धर्मसंकट की स्थिति

Spoiler: अनुपमा और कोठारियों में होगी आर-पार की लड़ाई, राही के लिए खड़ी हुई धर्मसंकट की स्थिति

संक्षेप:

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में राही के लिए फिर एक बार धर्मसंकट की घड़ी पैदा हो जाएगी। जानिए रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल में आने वाले हैं कौन से ट्विस्ट, जान लीजिए।

Jan 12, 2026 06:14 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही के लिए उस वक्त धर्मसंकट की स्थिति पैदा हो जाएगी जब उसे अपनी मां और पिता में किसी एक को चुनना होगा। अब आप सोचेंगे कि राही का पिता अनुज कपाड़िया तो बहुत पहले ही मर चुका है। हम यहां पर राही के ससुर पराग कोठारी की बात कर रहे हैं जिसे उसे अपने पिता जैसा प्यार मिला है। पराग कोठारी ने हर मुश्किल वक्त में परिवार के खिलाफ जाकर अपनी बहू राही का साथ दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पराग बोला- अब आर-पार की लड़ाई

होगा यह कि अनुपमा और कोठारी परिवार के बीच झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ जाएगा कि पराग कोठारी सभी को एक साफ हिदायत दे देगा। अपनी मां वसुंधरा कोठारी के अपमान और नाती को छीने जाने से गुस्साया पराग कोठारी घर के बीच दुपट्टे से एक लकीर खींच देगा और कहेगा, "आज के बाद जिसको भी अनुपमा जी की टीम में जाना है वो जाए, लेकिन उसके बाद कोठारी परिवार के साथ उसका कोई रिश्ता नहीं रहेगा। अब बस आर या पार होगा।" एक-एक करके परिवार के कुछ लोग पराग-वसुंधरा की तरफ और कुछ लोग अनुपमा की तरफ जाकर खड़े होने लगेंगे।

राही के लिए खड़ा होगा धर्मसंकट

ख्याति, मीता, अनिल, गौतम और माही जहां पराग और वसुंधरा की तरफ जाकर खड़े होंगे वहीं बापूजी, लीला बा, अंश, प्रार्थना, तोषू, पाखी, परी, किंजल, प्रेरणा और प्रेम भी अनुपमा की साइड खड़े होंगे। लेकिन धर्मसंकट की स्थिति राही के लिए खड़ी हो जाएगी। क्योंकि पराग कोठारी उससे पूछेगा कि अब तुम किसकी तरफ हो? अपनी मां की तरफ या अपने पापा की तरफ? राही उसी लकीर पर खड़ी हो जाएगी और उसकी आंखों से आंसू छलक रहे होंगे। लेकिन वो कोई एक फैसला नहीं ले पाएगी।

ये भी पढ़ें:अनुपमा अकेली ही याद दिलाएगी छठी का दूध, वसुंधरा-गौतम और पराग होंगे एक तरफ
ये भी पढ़ें:रोजा मूवी का यह सीन गलती नहीं थी, मेकर्स ने जान बूझकर ऐसा रखा एक्ट्रेस का लुक
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।