Anupamaa: सड़क पर आ जाएगा पूरा कोठारी परिवार! अनुपमा अपनी चॉल में देगी सबको आसरा
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में कहानी में ऐसा ट्विस्ट आने वाला है कि आपको होश उड़ जाएंगे। कोठारी परिवार जो हमेशा अनुपमा को नीचा दिखाता रहा, उसी का मालिक पराग कोठारी अनुपमा का घर बचाने के लिए अपना सब कुछ हार जाएगा।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में वो ट्विस्ट आने वाला है, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। कोठारी परिवार सड़क पर आ जाएगा और फिर संभावना इस बात की है कि अनुपमा उन्हें आसरा देगी। ठीक उसी तरह, जैसे उसने एक वक्त पर शाह परिवार के लोगों को अपने आश्रम में शरण दी थी। वनराज शाह के फ्रॉड करके भाग जाने के बाद लीला से लेकर तोषू और पाखी तक को इस बात का घमंड था कि वो रईस लोग हैं और अपार्टमेंट में रहते हैं। लेकिन फिर एक झटके में वो सभी सड़क पर आ गए।
यह देखकर जागेगा पराग का जमीर
कुछ ऐसा ही शाह परिवार के साथ भी होता दिखाई पड़ेगा। लेकिन यहां कुछ चीजें अलग होंगी। तो अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड के आधार पर चलिए जानते हैं कि रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर शो में आगे क्या कुछ होने वाला है। सोमवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि पराग कोठारी बिजनेस की आड़ में अपने उसूलों की धज्जियां उड़ती देखेगा। क्योंकि रजनी सिर्फ अनुपमा के साथ गलत नहीं कर रही है, बल्कि वह उन तमाम चॉल वालों के सिर से उनका आशियाना छीन रही है।
फिर से खुद को दोहराएगा इतिहास
जब पराग उसे रोकने की कोशिश करेगा तो रजनी उसे यह कहकर चुप करा देगी कि इस डील में उसका सब कुछ लगा हुआ है। वह सड़क पर आ जाएगा, और सिर्फ वो ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार भीख मांगने को मजबूर हो जाएगा। इस पर पराग सोचने पर मजबूर हो जाएगा। उधर वसुंधरा कोठारी को ख्याति से घर के लिए नेम प्लेट पसंद करने को कहते दिखाया गया है। वसुंधरा कोठारी अपनी बहू से कहेगी कि हमारे लिए हमारा यह घर हमारी दुनिया है, मरने के बाद तो पता नहीं हम कहां जाएंगे, लेकिन जीते-जी हम इसी घर में रहना चाहते हैं।
सही हो जाएगा ख्याति का यह डर
ख्याति वसुंधरा की बात सुनकर बुरी तरह डर जाएगी और मन ही मन सोचेगी कि जिस ख्याल से दूर भागो वही हमारे सामने आ खड़ा होता है। उम्मीद है कि मुंबई में सब कुछ ठीक होगा। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि पराग कोठारी अपनी दौलत और शोहरत के ऊपर अपने उसूलों को चुनेगा। वह रजनी और बाकी सभी लोगों को राजी कर लेगा कि चॉल नहीं तोड़ी जाए। नतीजा यह होगा कि पराग कोठारी का पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा। लेकिन फिर गौतम और बाकी उन सभी लोगों का क्या होगा जो पराग सिर्फ इसलिए जुड़े हुए हैं क्योंकि उसके पास पैसा है? बहुत से सवालों का जवाब जल्द ही मिल जाएगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



