Spoiler Alert: सुसाइड की कोशिश करेगा कपिल, टूटने वाली है राही-प्रेम की जोड़ी?
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। कपिल को सुसाइड की कोशिश करते देख अनुपमा के पांव तले जमीन खिसक जाएगी।

टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय टीवी सीरियल में अभी बहुत सी उथल-पुथल चल रही है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा जब कीर्ति-कपिल के कमरे के सामने से गुजर रही होगी तो कुछ अजीब नोटिस करेगी। वह कमरे का दरवाजा खटखटा कर बार-बार कीर्ति और कपिल को आवाज देगी लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आएगा। फिर अनुपमा धक्का मारकर दरवाजा तोड़ने का तय करेगी और तभी कुछ शॉकिंग होगा।
सुसाइड की कोशिश करेगा कपिल
नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही अनुपमा दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होगी, उसकी आंखें फटी रह जाएंगी। वह देखेगी कि कपिल फांसी लगाने की कोशिश कर रहा है। अनुपमा दौड़कर जाएगी और धक्का मारकर कपिल को फंदे से दूर करेगी। कपिल फिर से मेज पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश करेगा और अनुपमा बार-बार उसे रोकेगी। थककर कपिल जमीन पर बैठ जाएगा और फूट-फूटकर रोने लगेगा। कपिल अपना दुख अनुपमा को बताएगा और सच सुनकर अनुपमा के पांव तले जमीन खिसक जाएगी।
अनुपमा को बताएगा दिल का हाल
कपिल बताएगा कि कैसे कीर्ति उस पर अत्याचार करती है और उसे ब्लैकमेल करती है। कपिल अपने दिल का हाल अनुपमा के सामने रखते हुए कहेगा कि वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता। क्योंकि जब किसी लड़की के साथ गलत होता है तो कानून से लेकर समाज तक सभी उसके साथ खड़े होते हैं, लेकिन जब लड़के के साथ गलत होता है तो कोई उस पर ना तो यकीन करता है, और ना ही उसका साथ देता है। उधर दिल्ली में जब प्रेरणा प्रेम को कंबल ओढ़ाने गई होगी तो वह राही समझकर नींद में उसका हाथ पकड़ लेगा।
तो टूटने वाली है राही-प्रेम की जोड़ी?
प्रेरणा, जिसके दिल में पहले ही प्रेम के लिए प्यार पनपने लगा है। वह खुद को रोक नहीं पाएगी और करीब आकर प्रेम के माथे पर उसे किस कर लेगी। लेकिन उसी बीच प्रेम की नींद खुल जाएगी और वह हड़बड़ाकर उठेगा। इधर यह सब हो रहा होगा और उधर राही के कमरे में पर्दे की वजह से एक तस्वीर गिर पड़ेगी। यह तस्वीर प्रेम और राही की होगी जिस पर दरार आ जाएगी। इसे देखकर एक तरफ जहां राही फिक्र में पड़ जाएगी, वहीं अनुपमा भी इसे भगवान का कोई इशारा समझकर परेशान होने लगेगी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


