Spoiler Alert: अनुपमा ने थामा कपिल कुमार का हाथ, न्याय दिलाने के लिए बनाया यह प्लान
रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड आगे काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि फिर एक बार उसके वसुंधरा कोठारी से भिड़ने के आसार बनते नजर आ रहे हैं।

टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रार्थना के बाद अब अनुपमा कोठारी मेंशन के एक और सदस्य को नर्क जैसी जिंदगी से मुक्ति दिलाएगी। हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि एक के बाद एक हो रही घटनाओं से अनुपमा को यह अंदाजा लगते देर नहीं लगेगी कि कीर्ति जैसा दिखावा करती है वो असल में वैसी बिलकुल भी नहीं है। साथ ही कपिल का हाल दुनिया के सामने जैसा नजर आता है वो भी पूरा सच नहीं है।
अनुपमा ने थामा कपिल का हाथ
अब अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पराग भी यह बात अच्छी तरह जानता है कि कीर्ति दुनिया के सामने भला होने का दिखावा करती है। अनुपमा जब एक शॉकिंग घटना के बाद यह देखेगी कि कपिल सुसाइड करने जा रहा है तो वह उसे रोकेगी। वह कपिल को समझाएगी कि कैसे वह अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश करके बहुत बड़ी गलती कर रहा है, तब कपिल अपने दिल का हाल खोलकर अनुपमा के सामने रख देगा। अनुपमा इसके बाद कपिल की मदद करने का फैसला करेगी।
फिर उठेगा घरेलू हिंसा का मुद्दा
सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा की बातों से कपिल को हिम्मत मिलेगी और अब वो कीर्ति का टॉर्चर और ज्यादा नहीं सहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का तय करेगा। कपिल आकर अनुपमा को बताएगा कि वह अब घरेलू हिंसा की मार और ज्यादा नहीं झेलेगा। यह सुनकर अनुपमा को बहुत राहत मिलेगी और वह कपिल के साथ मिलकर कीर्ति का सच दुनिया के सामने लाने का फैसला करेगी। अनुपमा कपिल को समझाएगी कि सबसे पहले उसे कीर्ति के खिलाफ सबूत जमा करना शुरू करे।
फिर होगी वसुंधरा से टक्कर
यह ठीक वही सीख होगी जो अनुपमा ने इससे पहले प्रार्थना को दी थी, जब उसका पति गौतम उसे टॉर्चर किया करता था। हालात काफी हद तक वैसे ही हैं, जैसे उस वक्त थे। जहां पहले वसुंधरा को गौतम गांधी की गलती समझ में नहीं आ रही थी, वहीं अब इस बात के चांस नजर आ रहे हैं कि वसुंधरा को अपनी भांजी कीर्ति की गलती नहीं दिखाई पड़े। अब देखना यह है कि कहानी क्या मोड़ लेगी। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीआरी टॉपर सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड का अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


