
Spoiler: राही को अकेली पाकर जबरदस्ती करेगा दिवाकर, कॉलेज में शिकायत के बाद होगा साइको
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि दिवाकर मौका पाकर राही को रास्ते में अकेले पकड़ लेगा।
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि जब मां-बेटी दोनों शॉपिंग के लिए गई होंगी, तब राही कहेगी कि मम्मी साथ-साथ जाने पर वक्त लगेगा, एक काम करते हैं आप बाजार के उस हिस्से से सामान खरीदिए, तब तक मैं दूसरे हिस्से से सामान खरीद लाती हूं। राही जब शॉपिंग कर रही होगी, तभी दिवाकर अचानक उसके पीछे आकर खड़ा हो जाएगा। वह बुरी तरह खबरा जाएगी, और हैरान होकर पूछेगी कि वो मुंबई में क्या कर रहे हैं।
राही के साथ जबरदस्ती करेगा दिवाकर
दिवाकर बिना किसी हिचकिचाहट के अपने दिल की बात उसके सामने रखना शुरू कर देगा और यह सब सुनकर राही बहुत ज्यादा नाराज हो जाएगी। दिवाकर रुकेगा नहीं और राही से कहेगा कि वो सब जानता है कि वो भी उससे उतना ही प्यार करती है। लेकिन राही समझ नहीं पाएगी कि आखिर उसके दिमाग में यह सब ख्याल गौतम गांधी के बोये हुए हैं। वो दिवाकर को एक साइको समझ लेगी और कहेगी कि टीचर के तौर पर वह उसकी थोड़ी बहुत इज्जत किया करती थी, लेकिन अब वो भी नहीं करती है।
दिवाकर के खिलाफ होगी शिकायत
बात बढ़ेगी और दिवाकर राही का हाथ पकड़ लेगा और उसके साथ जबरदस्ती करने लगेगा। तभी अनुपमा वहां पहुंच जाएगी और दिवाकर को धक्का देकर जमीन पर गिरा देगी। अनुपमा भी दिवाकर को खूब खरी खोटी सुनाएगी। लेकिन दिवाकर इस बात पर अड़ा रहेगा कि वो और राही एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अनुपमा अपनी बेटी से कहेगी कि इस तरह के लोग गुरु के नाम पर धब्बा हैं, वह राही से कहेगी कि वो जाकर कॉलेज में दिवाकर के खिलाफ शिकायत करे, ताकि वो दोबारा इस तरह की हरकत किसी लड़की के साथ ना कर पाए।
राही के लिए बढ़ने वाली हैं मुश्किलें
दिवाकर बिना कुछ कहे वहां से चला जाएगा, लेकिन माना यह जा रहा है कि जो दिवाकर एक वक्त पर प्यार से राही को जीतना चाहता था, वो अब उसके लिए पागल हो जाएगा और किसी भी हद तक गिरने को तैयार हो जाएगा। दिवाकर एक साइको है, लेकिन उसका पागलपन किस हद तक जाएगा यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन इतना तय है कि जहां गौतम को मौका मिल गया है, वहीं राही के लिए आने वाले वक्त में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अच्छी बात यह है कि अब प्रेम भी यह जानता है कि दिवाकर कितना गिरा हुआ इंसान है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




