Spoiler Alert: अनुपमा करेगी इस खास मेहमान का स्वागत! दिग्विजय के रेस्त्रां में होगा यह चमत्कार

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि दिग्विजय के रेस्त्रां की री-ओपनिंग होगी और पहले ही दिन एक चमत्कार हो जाएगा।

Spoiler Alert: अनुपमा करेगी इस खास मेहमान का स्वागत! दिग्विजय के रेस्त्रां में होगा यह चमत्कार

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सावी का कैफे शुरू किया जाएगा। अनुपमा, दिग्विजय और बंकु रेस्त्रां ओपन करने के बाद पहले गेस्ट का इंतजार कर रहे होंगे। काफी इंतजार करने के बाद एक कपल आएगा और अनुपमा उनका भव्य स्वागत करेगी। अनुपमा उन दोनों को बताएगी कि वह इस रेस्त्रां की री-ओपनिंग के बाद पहले गेस्ट हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता होगा कि इस कपल के साथ ही रेस्त्रां में कुछ ऐसा होने वाला है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है।

रेस्त्रां की री-ओपनिंग में होगा यह चमत्कार

अनुपमा इस कपल को एक पेपर क्राउन पहनाएगी और तभी यह लेडी अनुपमा से कहेगी कि क्या हमें एक और पेपर क्राउन मिल सकता है? अनुपमा समझ नहीं पाएगी और पूछेगी कि ऐसा क्यों? जवाब में लेडी उसे बताएगी कि उनके साथ कोई और भी है। वह कहेगी कि उसकी बेटी सावी भी उनके साथ आई है और तभी एक हंसती खिलखिलाती लड़की रेस्त्रां के गेट से अंदर आएगी। अनुपमा और दिग्विजय इस बच्ची को देखकर दंग रह जाएंगे। दोनों इसे ईश्वर का चमत्कार ही मानेंगे कि सावी के कैफे की रीओपनिंग के बाद उसमें जो पहली बच्ची आई है उसका नाम सावी ही है।

अनुपमा और बंकु के साथ डांस करेगा दिग्विजय?

दिग्विजय की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। पहला दिन खत्म होने के बाद सभी सेलिब्रेट करने का फैसला करेंगे। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा, बंकु और डॉक्टर बोस जमकर मस्ती करेंगे। सभी रेस्त्रां में डांस करेंगे और इस बीच अचानक रेस्त्रां में दिग्विजय आ जाएगा और एक टोकरी जाकर सीधे उसके सिर पर कैप की तरह लग जाएगी। फैन थ्योरीज की मानें तो इस बार दिग्विजय भी सभी के साथ एन्जॉय करेगा। देखना होगा कि क्या इस रेस्त्रां को अनुपमा फिर से उसी मुकाम पर ले जा पाएगी जहां यह पहले था।

क्या विदेश में अपना रेस्त्रां खोल पाएगी अनुपमा?

साथ ही सीरियल में यह देखना होगा कि क्या अनुपमा इस रेस्त्रां की मदद से कुकिंक कॉम्पटिशन में भाग लेकर जीत पाएगी। इससे पहले ही अनुपमा एक बार विदेश जाकर रेस्त्रां में काम कर चुकी है, लेकिन देखना यह है कि क्या इस बार भी वह कुकिंग कॉम्पटिशन जीतकर विदेश में अपना खुद का रेस्त्रां शुरू कर पाएगी या नहीं। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड के ट्विस्ट और टर्न्स जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।