Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा खोलेगी एक और बड़ा राज! मिलेगी बापूजी के कलेजे को ठंडक
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में बुजुर्गों से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठाया जा सकता है। जानिए नए प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया है।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। नए स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा बापूजी को लेकर उनके दोस्त से मिलाने हॉस्पिटल पहुंचेगी। यहां दोनों को पता चलेगा कि बापूजी का दोस्त उन्हें बीते कई दिनों से याद कर रहा था। इतना ही नहीं, उसके सिर पर गहरी चोट है जैसे किसी ने बहुत जोर से वार किया हो। बापूजी जब अपने दोस्त के परिवार वालों के बारे में पूछेंगे तो उन्हें पता चलेगा कि उनके घरवालों के कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन किसी ने कोई खास रिस्पॉन्स नहीं दिया।
हॉस्पिटल कैसे पहुंचा बापूजी का दोस्त?
अनुपमा और बापूजी दोनों दंग रह जाएंगे। प्रोमो वीडियो में आगे यह भी दिखाया गया है कि बापूजी अपने दोस्त की जान बचाने की कोशिश में वॉर्ड के अंदर काफी पॉजिटिव माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। बापूजी अपने दोस्त को याद करते हुए शोले फिल्म का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाएंगे। आगे बापूजी के बाकी दोस्तों को भी वॉर्ड में मिलकर यह गाना गाते दिखाया गया है, लेकिन अभी तक उनके उस दोस्त को होश नहीं आया है जिससे मिलने के लिए वो हॉस्पिटल पहुंचे हुए हैं। अनुपमा बापूजी के साथ मिलकर उनके दोस्त के घर जाने की योजना बनाएगी।
दोस्त के घर पहुंचेंगे हंसमुख शाह
अनुपमा और बापूजी काफी कोशिश के बाद उनके दोस्त के घर पहुंच जाते हैं लेकिन अंदर से एक औरत बहुत थोड़ा सा दरवाजा खोलकर झांकेगी। बापूजी झट से पहचान जाएंगे कि यह औरत और कोई नहीं बल्कि उनके उसी दोस्त की पत्नी है जो कि अभी हॉस्पिटल पर मरने की हालत में है। दोनों को हैरानी होगी कि जब उनके दोस्त की हालत इतनी नाजुक है, तो ऐसे में उनकी पत्नी घर पर क्या कर रही है। माना जा रहा है कि यह सीक्वेंस घर में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के साथ जुड़ने वाला है। सीरियल में आगे कहानी क्या मोड़ लेगी? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



