Spoiler Alert: अनुपमा करेगी अरबपति होने का ढोंग, बापूजी के दोस्त रवींद्र को दिलाएगी हक

Feb 17, 2026 03:48 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा ने अब बापूजी के बुजुर्ग दोस्त रवीेंद्र को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि बापूजी के साथ मिलकर अनुपमा रवींद्र के बेटे को सबक सिखाने का फैसला करेगी।

Spoiler Alert: अनुपमा करेगी अरबपति होने का ढोंग, बापूजी के दोस्त रवींद्र को दिलाएगी हक

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि हंसमुख शाह के दोस्त को न्याय दिलाने के लिए अनुपमा एक अतरंगी प्लान सोचेगी। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है जिसमें दिखाया गया है कि अनुपमा देखेगी कि बापूजी का दोस्त उनके साथ बातचीत के दौरान काफी भावुक हो जाएगा। वह रोते हुए कहेगा- मैंने पिछले छ महीने से अपनी पत्नी को नहीं देखा है। मुझे उससे बस एक बार फिर से मिला दो। जवाब में अनुपमा कहेगी- हम उन्हें आपसे मिलवाकर रहेंगे। इसके बाद अनुपमा बापूजी के सभी दोस्तों के साथ मिलकर 'मिशन सबक' शुरू करेगी।

अरबपति होने का ढोंग करेगी अनुपमा

प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया है कि अनुपमा और हंसमुख शाह जब रवींद्र (हंसमुख शाह का दोस्त) के घर इस बार बिलकुल अलग अंदाज में पहुंचेंगे। दोनों ने रईसों वाला लुक लिया होगा और जैसे ही दरवाजा खुलेगा दोनों नाकट शुरू कर देंगे। रवींद्र की बहू दरवाजा खोलेगी और अनुपमा अपनी और बापूजी की अलग पहचान बताते हुए कहेगी कि वो रवींद्र और उसकी पत्नी के दूर के रिश्तेदार हैं। अनुपमा कहेगी कि वो दोनों दुबई में रहते हैं और बहुत पैसे वाले हैं। हंसमुख शाह का नाम हरदीप बताते हुए अनुपमा कहेगी कि यह अरबपति हैं।

बापूजी के बाकी दोस्त भी करेंगे सपोर्ट

रवींद्र के बेटे और बहू की आंखें फटी रह जाएंगी, लेकिन सवाल यह है कि अब आगे क्या होगा? फैन थ्योरीज की मानें तो अनुपमा और हंसमुख शाह बड़ी चालाकी से रवींद्र के बेटे-बहू को अपने चंगुल में फंसाएंगे और उनसे सारी दौलत और जरूरी कागज वापस लेकर बापूजी के दोस्त को सौंप देंगे। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड के लिए फैंस मानकर चल रहे हैं कि यह लड़ाई इतनी भी आसान नहीं होगी। अनुपमा और हंसमुख शाह के अलावा इसमें बापूजी के बाकी दोस्त भी पार्टिसिपेट करेंगे और इस ड्रामे को एक अलग ही लेवल पर लेकर जाएंगे।

सीरियल में अभी चल रहा क्या प्लॉट?

टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा बीते कई सालों से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो में जरूरी सामाजिक मुद्दों को कहानी से जोड़ा जाता है ताकि लोग इससे कनेक्ट कर पाएं। आम धारावाहिकों से अलग अनुपमा सीरियल की कहानी कुछ वक्त तक एक ही ढर्रे पर रहती है, लेकिन फिर कुछ हफ्ते में एक टॉपिक को खत्म करके दर्शक नए मुद्दे पर शिफ्ट कर जाते हैं। कहानी में लगातार आने वाले उतार चढ़ाव दर्शकों का इस शो में रुझान बनाए रखते हैं। अभी शो का प्लॉट बुजुर्गों के साथ होने वाले अन्याय और अत्याचार के इर्द-गिर्द घूम रहा है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;