Anupamaa Spoiler: गोवा में अनुपमा की दमदार शुरुआत, मर्दों के बीच साइकिल रेस में लेगी हिस्सा

Mar 09, 2026 04:08 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा गोवा में पैसे कमाने के लिए अलग-अलग तरीके लगाएगी। शुरू में क्योंकि वहां उसके पास कोई काम नहीं होगा तो वह एक साइकिल रेस में हिस्सा लेगी, जिसे जीतने वाले को 10 हजार रुपये मिलेंगे।

Anupamaa Spoiler: गोवा में अनुपमा की दमदार शुरुआत, मर्दों के बीच साइकिल रेस में लेगी हिस्सा

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अनुपमा ने एक बार फिर शुरू कर दिया है, अपना नया सफर। कुछ महीनों के लीप के बाद कहानी गोवा के सलगौंडा में अनुपमा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेगी। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि गोवा के इस जिले में साइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है। लोग हैरान हैं, क्योंकि पहली बार मर्दों के बीच एक औरत साइकिल रेस में हिस्सा ले रही है। औरतें उसे हैरत भरी नजर से देख रह हैं। सीटी बजते ही रेस शुरू होती है और अनुपमा पीछे रह जाती है।

गोवा में अनुपमा जोधी की दमदार शुरुआत

वह धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाती है और इस बीच ऑडियंस में खड़ी एक छोटी सी बच्ची अनुपमा के लिए चीयर कर रही है। यह बच्ची और कोई नहीं बल्कि जया होगी, जो कि यहां गोवा में अनुपमा की हमसफर बनने वाली है। प्रोमो वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि आखिर में अनुपमा जय श्री कृष्णा बोलकर अपनी साइकिल की रफ्तार बढ़ाती है। मालूम हो कि सीरियल में प्रार्थना की मौत के बाद कोठारी परिवार ने अनुपमा को विलेन बना दिया था जिसके बाद अनुपमा बुरी तरह टूट गई। उसके खुद के परिवार ने भी उसका साथ नहीं दिया जिसके बाद हमेशा की तरह मुश्किल घड़ी में उसकी दोस्त देविका आई।

बापूजी के कहने पर देविका ने किया यह काम

बापूजी के कहने पर देविका अनुपमा को लेकर शहर से दूर चली गई। इसके बाद गोवा में अनुपमा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। बात कोठारी मेंशन की करें तो अनुपमा जहां प्रार्थना की बच्ची को छोड़कर चली आई है, वहीं दूसरी तरफ कोठारी परिवार में हर कोई बिखरा हुआ है। पराग खुद को इस हादसे का जिम्मेदार मान रहा है क्योंकि उसने ही प्रार्थना को जाने की परमिशन दी थी। वह इतना दुखी है कि अपनी बेटी प्रांशु की तरफ देखना भी नहीं चाहता। ऐसे में राही और प्रेम आगे आते हैं और छोटी प्रांशु की जिम्मेदारी संभालते हैं।

राही महसूस करेगी अपनी मां का दर्द

राही, पराग और वसुंधरा को संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन गम इतना गहरा है कि कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है। अब देखना होगा कि अनुपमा की गैरमौजूदगी में शाह और कोठारी परिवार कैसे खुद को संभालते हैं। माना यह जा रहा है कि राही और प्रेम, जिन पर वसुंधरा लगातार बच्चा पैदा करने का दबाव बना रही थी, वो दोनों ही अब इस बच्चे को पालेंगे। राही अब खुद महसूस कर पाएगी कि उसकी मां ने कैसा महसूस किया होगा जब एक गोद ली बच्ची को हद से ज्यादा प्यार दिया और उसने उसके साथ इतना बुरा बर्ताव किया।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।