Spoiler Alert: अनुपमा पर लगाए जाएंगे गंभीर आरोप, पहली बार आमने-सामने होंगे तोषू-पाखी!
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को पहली बार तोषू और पाखी एक दूसरे से भिड़ते नजर आ सकते हैं।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलच्सप रहने वाला है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि कॉम्पटिशन के राउंड 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि शो के मेकर्स को यह खबर मिल जाएगी कि अनुपमा और प्रेम असल में सास-दामाद हैं। वो पूरे जोर-शोर से नेशनल टेलीविजन पर इस बात का ऐलान कर देंगे कि पहली बार टीवी पर सास और दामाद की जंग देखने को मिलेगी।
वसुंधरा किसके सिर पर फोड़ेगी ये ठीकरा
अनुपमा और प्रेम समेत यह बात वसुंधरा को भी बहुत बुरी लगेगी, लेकिन देखना यह है कि आखिर यह बात लीक किससे हुई है। अगर नहीं हुई है, तो देखना यह होगा कि आखिर कोठारी परिवार इस बात का ठीकरा किसके सिर पर फोड़ेगा। प्रोमो वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि प्रेम की टीम में फाइनली ख्याति और परी भी शामिल हो जाएंगी। इधर अनुपमा की टीम में लीला बा ने हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया है। फैन थ्योरीज की मानें तो लीला ने भले ही अनुपमा की टीम में आने से इनकार कर दिया है, लेकिन वह बीच में नाटकीय अंदाज में शो में एंट्री करेगी।
पहली बार आमने-सामने होंगे तोषू-पाखी
टीआरपी टॉपर सीरियल की कहानी की बात करें तो अनुपमा ने अपने बेटे तोषू और पाखी को टीम में लेने से इनकार किया था। माना जा रहा है कि वह हमेशा की तरह अपनी मां को हराने की कोशिश करेगा। वह गौतम गांधी और कोठारी परिवार के साथ मिलकर कोशिश करेगा कि किसी तरह अनुपमा को हराया जा सके, लेकिन इस बार चीजें थोड़ी अलग होने वाली हैं, क्योंकि तोषू जहां खुद पैसे कमाना चाहता है, वहीं पाखी को उम्मीद है कि अनुपमा जीतेगी तो उसकी बेटी ईशानी को भी कुछ पैसे मिलेंगे। यानि शायद पहली बार तोषू और पाखी एक दूसरे के आमने-सामने होने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


