Anupamaa Twist: मुंबई पहुंचेगी अनुपमा, जेसीबी को आगे बढ़ने से रोकेगी, फिर आएगा ट्विस्ट

Jan 15, 2026 09:36 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Upcoming Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा मुंबई जाएगी। इतना ही नहीं उसे ये भी पता चल जाएगा कि रजनी और पराग कोठारी मिले हुए हैं। 

Anupamaa Twist: मुंबई पहुंचेगी अनुपमा, जेसीबी को आगे बढ़ने से रोकेगी, फिर आएगा ट्विस्ट

रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो आ गया है। अनुपमा के 15 जनवरी के एपिसोड के साथ दिखाए गए इस प्रोमो में बहुत बड़ा ट्विस्ट दिखाया गया है। प्रोमो की शुरुआत में अनुपमा, कान्ह जी को भोग लगाती है। अनुपमा एक भोग प्रार्थना के नाम का और दूसरा भोग पूर्वी छाया चॉल के नाम का लगाती है। तभी अचानक से हवा चलती है और पूर्वी छाया चॉल के नाम से चढ़ाया गया भोग गिर जाता है। अनुपमा परेशान हो जाती है। उसे इस बात का एहसास हो जाता है कि पूर्वी छाया चॉल के लोगों के साथ कुछ बहुत बुरा होने वाला है और तभी अनुपमा के फोन पर जस्सी का कॉल आता है।

अनुपमा

मुंबई पहुंचेगी अनुपमा

जस्सी, अनुपमा को बताती है कि बिल्डिर आज 12:30 पूर्वी छाया चॉल को तोड़ने वाला है। अनुपमा घबरा जाती है। उसे समझ नहीं आता है कि ये कैसे हो सकता है। अनुपमा अपनी चॉल और चॉल में रहने वाले लोगों का साथ देने के लिए मुंबई जाती है। सिर्फ अनुपमा ही नहीं प्रेम, राही और प्रेरणा भी अनुपमा के साथ मुंबई जाते हैं। अनुपमा हिम्मत जुटाती है और जेसीबी के सामने खड़े हो जाती है।

पराग और रजनी की एंट्री

इधर अनुपमा जेसीबी को रोकने की कोशिश करती है। उधर रजनी और पराग साथ में एक ही कार से पूर्वी छाया चॉल पहुंचते हैं। अनुपमा, रजनी और पराग को साथ देख हैरान रह जाती है। वहीं पराग भी अनुपमा का रवैया देख दंग रह जाता है। उसे समझ नहीं आता है कि जब अनुपमा ने खुद पेपर्स पर साइन किया था तो वो अब चॉल को टूटने से क्यों बचा रही है।

आगे क्या होगा?

अब सवाल यह उठता है कि क्या अनुपमा को रजनी की असलीयत पता चल जाएगी? क्या पराग को समझ आ जाएगा कि रजनी ने धोखे से अनुपमा से चॉल के पेपर्स साइन करवाए हैं? क्या प्रेरणा की मदद से अनुपमा, रजनी को रोक पाएगी?

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Spoiler Alert in Hindi Anu reached mumbai with rahi and prem sees parag kothari and rajini together
;;;