Spoiler Alert: टूटेगा अनुपमा का घर खरीदने का सपना! कॉम्पटिशन में आएगा होश उड़ाने वाला ट्विस्ट
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कॉम्पटिशन के एक राउंड में खराब परफॉर्म करने के बाद उसे बाहर कर दिया जाएगा।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अनुपमा जिस कॉम्पटिशन को यह सोचकर लड़ रही है कि इसे जीतकर मिले पैसों से वह अपने सपनों का घर खरीदेगी, वह यह कॉम्पटिशन हारने वाली है। हालांकि उसकी हार की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है, क्योंकि इसमें एक-दो नहीं बल्कि कई फैक्टर एक साथ काम करेंगे। अनुपमा सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में एक राउंड के दौरान दिखाया गया है कि होस्ट अनाउंस करेगा कि प्रेम आगे बढ़ेगा और अनुपमा कॉम्पटिशन से बाहर हो जाएगी।
कॉम्पटिशन से बाहर होगी अनुपमा?
अब क्योंकि श्रुति यह कसम खाए बैठी है कि वह किसी भी सूरत में प्रेम को यह कॉम्पटिशन जिताकर रहेगी, तो ऐसे में देखना होगा कि क्या उसने किसी तरह की धांधली या बेईमानी की है? साथ ही यह भी पता चलेगा कि क्या प्रेम वाकई अपने हुनर से जीता है, या फिर किसी तरह की गलतफहमी हुई है। माना जा रहा है कि प्रेम किसी गड़बड़ी के चलते जीता है। फैन थ्योरीज की मानें तो अपकमिंग एपिसोड में जब जजों को यह पता चलेगा कि प्रेम ने बेईमानी की थी, तो वह उसे बाहर कर देंगे और अनुपमा को एक बार फिर वहीं से कॉम्पटिशन में आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा।
चूर-चूर होगा प्रेम कोठारी का घमंड!
यानि प्रेम शुरू में तो खुशी के मारे सातवें आसमान पर होगा और घमंड में चूर होकर अनुपमा और उसके पूरे परिवार से बहुत कुछ कह जाएगा, लेकिन उसकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं रहेगी। क्योंकि वक्त रहते उसे यह पता चल जाएगा कि असली विजेता अनुपमा ही है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल में आगे एक और ट्विस्ट आने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा अपना घर बनाने के लिए जमीन तो देख आई है, लेकिन अब उसके सामने चुनौती यह है कि वह लोन और गारंटर का इंतजाम कहां से करेगी।
अनुपमा की मदद करके फंसेगा दिग्विजय?
गॉसिप गलियारों में उड़ रही खबरों के मुताबिक अनुपमा की मदद यहां पर दिग्विजय सूद करेगा, लेकिन मुश्किल यह आएगी कि जब अनुपमा की आर्थिक स्थिति और उसकी जीत की संभावना डामाडोल दिखेगी, तो दिग्विजय को भी घबराहट होने लगेगी। ऐसे में दर्शकों को यह सीख मिलेगी कि जब भी किसी रिश्ते में पैसा शामिल हो जाता है, तो वह रिश्ता अपनी पहचान और अपना प्यार खोने लगता है। सीरियल में आगे और क्या उतार चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


