Spoiler Alert: टूटेगा सब्र का बांध! अनुपमा का पक्ष लेगी राही, घर से निकाल बाहर करेगा प्रेम

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल में एक बार फिर राही और प्रेम के रिश्ते में दरार पड़ती नजर आ रही है। राही को घर से निकालकर वह श्रुति की नजरों में भी बुरा बन जाएगा।

Spoiler Alert: टूटेगा सब्र का बांध! अनुपमा का पक्ष लेगी राही, घर से निकाल बाहर करेगा प्रेम

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कोठारी हाउस में जमकर तमाशा होगा। वसुंधरा कोठारी अपनी पोता बहू परी पर प्यार और पैसा दोनों लुटाएगी। श्रीनाथ जी की आरती करवाकर वह उसे डायमंड नेकलेस गिफ्ट करेगी। इतना महंगा हार अपनी बहू को मिलता देख मीता ललचाने लगेगी और अनिल से उसकी कीमत पता करवाने को कहेगी। लेकिन माहौल तब थोड़ा गर्म हो जाएगा जब परी वसुंधरा से कुछ दिन के लिए शाह हाउस जाने को कहेगी। हमेशा की तरह वसुंधरा फौरन अनुपमा और शाह हाउस वालों के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर देगी।

अनुपमा पर लांछन लगाएगा कोठारी परिवार

परी जब जिद करेगी तो वसुंधरा कोठारी अनुपमा और उसके परिवार को अपनी दुश्मन के साथ-साथ गरीब और न जाने क्या-क्या कह देगी। इसी बीच श्रुति, प्रेम और राही घर में दाखिल होंगे। वसुंधरा अपनी बहू राही की तारीफ करते हुए कहेगी कि कैसे उसने अपनी मां से समय रहते दूरी बना ली। प्रेम और गौतम भी अनुपमा की बुराई करेंगे, लेकिन राही कान पर पर्दा डाले अपनी मां की बेइज्जती बर्दाश्त करती रहेगी। प्रेम, गौतम, वसुंधरा और श्रुति मिलकर अनुपमा के चरित्र पर सवाल लांछन और दिग्विजय के साथ उसके रिश्ते को सवालों के घेरे में खड़ा करेंगे। हद पार होती देख राही का सब्र जवाब दे जाएगा।

टूटेगा सब्र का बांध, अनुपमा का पक्ष लेगी राही

राही अपनी मां का पक्ष लेते हुए सबसे कहेगी कि एक आदमी और औरत दोस्त हो सकते हैं। वह प्रेम और प्रेरणा की दोस्ती का उदाहरण देगी। वह कहेगी कि कैफे में काम होने के बावजूद हम दिन में 500 बार मम्मी की बुराई करते हैं। राही कहेगी कि इतना फोकस अगर हम काम पर कर लें तो अपने आप कामयाब हो जाएंगे। वसुंधरा को यह बात रास नहीं आएगी, वह कहेगी- तुम होश में तो हो राही? राही जब मोटी बा के उसके खिलाफ बोलने पर हमेशा बीच में आ जाने वाले प्रेम की तरफ देखेगी तो उसकी आंखों में सिर्फ गुस्सा और नफरत दिखेगी। इस बार वह अपनी पत्नी के पक्ष में नहीं बोलेगा।

राही को घर से निकाल बाहर करेगा प्रेम

श्रुति सिचुएशन बिगड़ती देख फौरन जाकर राही को समझाने लगेगी। वसुंधरा कोठारी भी राही से पूछेगी कि कल तक वो अपनी मां को दुश्मन मान रही थी। प्रेम अपनी पत्नी के सामने ही अनुपमा को बुरा भला कहेगा और उस पर अपनी मां के साथ मिली होने का आरोप लगा देगा। वह राही का हाथ पकड़कर उसे घर से निकाल बाहर करेगा। राही कहती रह जाएगी कि वह अपनी मां से मिली तक नहीं है, लेकिन दिग्विजय की कही बात सही साबित होगी। वह जिस आग को हवा दे रही थी, वही आग उसका खुद का घर और आशियाना जलाकर खाक कर देगी। पूरा परिवार समझाता रहेगा, लेकिन प्रेम किसी की नहीं सुनेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।