
Spoiler: अनुपमा की पोती ने मुंबई पहुंचते ही किया कांड, दूसरे शहर जाकर मिलेगी पहली सीख
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के नए एपिसोड में चीजें काफी नए अंदाज में शुरू होंगी। अनुपमा अपनी पोतियों को लेकर मुंबई पहुंच जाएगी और यहां पर पहुंचते ही तमाशा हो जाएगा।
Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल के मंगलवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परिवार के मना करने के बावजूद अनुपमा परी और ईशानी को अपने साथ मुंबई ले जाने की जिद करेगी। जब यह खबर कोठारी मेंशन में पहुंचेगी तो वसुंधरा कोठारी बहुत खुश होगी और कहेगी कि अच्छा है वो अपने साथ-साथ अपनी बेटियों को भी ले जा रही हैं। लीला जब परी-ईशानी को साथ ले जाने से मना करेगी तो अनुपमा कहेगी कि इससे दोनों को अपने अतीत से उबरने में मदद मिलेगी।

नए प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया
शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा जब परी-ईशानी के साथ मुंबई में कदम रखेगी तो शुरुआत ही झगड़े से होगी। एक मछली बेचने वाली जब परी से टकरा जाएगी तो वह उससे लड़ने लगेगी। अनुपमा तब दूसरे शहर में अपनी पोती को पहली सीख देगी कि कैसे सिर्फ ऑफिस में बैठकर काम करने वाली औरतें ही आत्मनिर्भर नहीं होती हैं। अनुपमा समझाएगी कि कैसे छोटा से छोटा काम करने वाली औरत भी अपना और अपने परिवार का पेट पालती है, वो परी से उस औरत से सॉरी कहलवाती है।
राजा और घरवालों के बीच जंग
परिवार के दबाव में आकर राजा ने भले ही अपनी पत्नी को छोड़ दिया है, लेकिन अब उसे अपनी गलती का अहसास होने लगा है और इसी वजह से उसे चिड़चिड़ाहट होने लगी है। कोठारी परिवार का उसे किसी गुड्डे की तरह ट्रीट करना बिलकुल रास नहीं आ रहा है। वो अब वसुंधरा कोठारी से लेकर मीता तक पर गुस्सा करने लगा है और साफ कर चुका है कि जो उसकी मर्जी होगी वो करेगा। उसे हर छोटी बड़ी बात पर सफाई देने की जरूरत नहीं है। देखना होगा कि आगे इस वजह से कहानी में कौन से ट्विस्ट देखने मिलेंगे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




