Spoiler Alert: अनुपमा भुगतेगी माही के किए की सजा! कोठारी निवास में बम बनकर गिरेगा यह नोटिस

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा को भरी महफिल में बेइज्जत करने के बाद भी राही के कलेजे में ठंडक नहीं पड़ी है। उधर माही ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से वसुंधरा और गौतम अनुपमा को गुनाहगार समझ रहे हैं।

Spoiler Alert: अनुपमा भुगतेगी माही के किए की सजा! कोठारी निवास में बम बनकर गिरेगा यह नोटिस

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में कहानी नया मोड़ लेती नजर आएगी। मेकर्स ने टीआरपी टॉपर शो अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। शनिवार के एपिसोड के आखिर में अनुपमा अपनी बदतमीज बेटी को सख्त लहजे में जवाब देगी। अनुपमा की आंखों में आंसू होंगे, लेकिन उसकी जुबान वो कहेगी जो उसकी बेटी राही को सुनना चाहिए। बावजूद इसके कि राही ने अपनी मां को भरी महफिल में बेइज्जत किया है और उसके चरित्र पर लांछन लगाया है, उसके कलेजे में ठंडक नहीं पड़ी है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि वह घर जाकर अभी भी अपनी मां को ही कोस रही है।

इतने के बाद भी नहीं भरा लाडली बिटिया का दिल

सीरियल के नए स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि राही जब घर जाएगी तो बिस्तर में लेटी आंसू बहा रही होगी। जब उसका पति प्रेम आकर उसे समझाने की कोशिश करेगा तो वह अपनी मां को कोसती हुए कहेगी- चाहे कुछ भी कर लूं, लेकिन मैं कभी उनकी नंबर वन प्रायोरिटी (प्राथमिकता) नहीं बन सकती। उधर अनुपमा अपनी ही बेटी के हाथों बेआबरू की जाने के बाद घर के एक अंधेरे कोने में बैठी होगी। दिग्विजय आकर उसे सहारा देगा तो वह दिग्विजय से अपने दिल का दर्द साझा करेगी। अनुपमा कहेगी, ‘मां के प्यार में कोई स्वार्थ नहीं होता, तो फिर ऐसा क्यों होता है कि बच्चों के प्यार में इतनी सारी शर्तें होती हैं?’

अनुपमा को भुगतनी होगी माही के किए की सजा

दिग्विजय के पास अनुपमा के सवालों का कोई जवाब नहीं होगा। हमेशा की तरह अनुपमा अगली सुबह फिर हिम्मत जुटाएगी और अपनी जिंदगी की जंग लड़ने चल पड़ेगी। वह खुद तो हिम्मत से काम लेगी ही, लेकिन साथ ही साथ दिग्विजय और बंकू को भी हौसला देगी। अनुपमा बंकू से कहेगी- हमें जाकर कैफे को तैयार करना है, दो दिन में शुरुआत करनी है बंकू। इधर अनुपमा कैफे खोलने की तैयारी कर रही है, लेकिन वो इस बात से अनजान है कि एक नई मुसीबत उसका इंतजार कर रही है। अचानक किंजल और माही को दरवाजे पर खड़ा देखकर अनुपमा हैरान रह जाएगी। वह पूछेगी- तुम दोनों इतनी सुबह-सुबह, सब ठीक है?

कोठारी निवास में बम बनकर गिरेगा यह नोटिस

जवाब में किंजल जो बताएगी उसे सुनकर अनुपमा के पांव तले जमीन खिसक जाएगी, लेकिन साथ ही साथ उसे बहुत खुशी भी होगी। किंजल बताएगी कि माही ने अपने पति गौतम को तलाक का नोटिस भेजा है। अनुपमा अपनी बहू किंजल और माही को हौसला देगी, लेकिन यह तलाक का नोटिस कोठारी निवास में किसी बम की तरह गिरेगा। वसुंधरा फौरन एक कनेक्शन बना लेगी और कहेगी कि यह सब अनुपमा ने कल पार्टी में हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए किया है। गौतम और श्रुति की तरफ देखते हुए अनुपमा कहेगी कि हमें कुछ ऐसा करना होगा कि अनुपमा का कैफे खुल ही न पाए। इधर अनुपमा अपने बच्चों से कहेगी कि कोई उसके बारे में क्या सोचता है इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। कहानी में आगे क्या ट्विस्ट आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।