Spoiler Alert: अनुपमा फिर बनेगी घर की विलेन, पाखी को भोगना होगा कर्मों का फल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में कई मजेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। एक तरफ जहां राही की आंखें खुलेंगी वहीं दूसरी तरफ अनुपमा को फिर एक बार घर की विलेन घोषित कर दिया जाएगा।

Spoiler Alert: अनुपमा फिर बनेगी घर की विलेन, पाखी को भोगना होगा कर्मों का फल

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में बंकू को लेकर काफी हंगामा होता नजर आ सकता है। होगा यह कि दिग्विजय को पता चल जाएगा कि बंकू भी ईशानी को पसंद करता है। वह पहले उसे समझाने की कोशिश करेगा, और फिर उससे कहेगा कि हम कल सुबह ही यहां से चले जाएंगे। इस पर बंकू की आंखें भर आएंगी और वह कहेगा कि आप क्यों जाएंगे सर? मैं जाऊंगा। वह कहेगा कि वह कल दिन निकलते ही चला जाएगा। हालांकि दिग्विजय इस बारे में बंकू से बात करने की कोशिश करेगा, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाएगा और बंकू चला जाएगा।

अनुपमा फिर बनेगी परिवार की नजर में विलेन

अगली सुबह हर कोई यह बात नोटिस करेगा कि दिग्विजय के चेहरे पर एक मायूसी है। वह किसी से कहेगा नहीं, लेकिन दिल ही दिल में वह बहुत दुखी होगा। फैन थ्योरीज की मानें तो सीरियल का अपकमिंग एपिसोड इसी बारे में रहने वाला है। जब अनुपमा को पता चलेगा कि ईशानी और बंकू के दिल में एक दूसरे के लिए प्यार है और वह किस वजह से घर छोड़कर चला गया है, तो वह उसे वापस बुलाने को कहेगी। वह बंकू और ईशानी को समझाएगी कि प्यार हैसियत का मोहताज नहीं होता है और यहीं से एक बार फिर अनुपमा अपने परिवार की नजर में विलेन बन जाएगी। लीला जो कि दिग्विजय को पसंद करने लगी है, उसकी आंखों में भी दिग्विजय के लिए नफरत होगी।

पाखी को भुगतना होगा उसके कर्मों का फल

पाखी तो पूरी तरह अनुपमा को इस बात के लिए कसूरवार ठहरा देगी कि वह उसकी बेटी की शादी एक नौकर से करवाकर उससे बदला लेना चाह रही है। लेकिन ईशानी पूरे वक्त अनुपमा के साथ खड़ी होगी। अब देखना यह होगा कि तोषू, पाखी और लीला जब अनुपमा के खिलाफ हो जाएंगे, तो वह दोनों की शादी किस तरह कराएगी? क्या ईशानी भी अपनी मां पाखी की तरह घर छोड़कर चली जाएगी? अगर हां, तो पाखी को एक बार फिर अपने कर्मों की सजा भोगनी पड़ेगी। उसे इस बात का अहसास होगा कि जब उसने यह सब किया था तो उसके परिवार वालों को कैसा लगा होगा। इधर ये सब चल रहा होगा और उधर कोठारी निवास की मुसीबतें भी कम नहीं होंगी।

श्रुति की असलियत पहचान जाएगी राही लेकिन...

राही को पहली बार इस बात का अहसास होगा कि श्रुति भले ही राही को पसंद करती है और उसकी मां होने का दावा करती है, लेकिन असल में अनुपमा ही है, जो मुश्किल पड़ने पर उसके साथ खड़ी होती है। हालांकि राही अभी तक अपने पति और परिवार के खिलाफ खड़ी होने की हिम्मत नहीं जुटा पाई है। जब भी परिवार के सामने अपनी मां का पक्ष लेने की बात आती है, तो वह पीछे हट जाती है। देखना यह होगा कि क्या राही को अब अक्ल आएगी? अगर हां तो क्या वह श्रुति को उसके मुंह पर जवाब दे सकेगी। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आने वाले ट्विस्ट जानने के लिए जुडे़ रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।