Spoiler Alert: प्रेम का विलेन अवतार और अनुपमा से बदला, सीरियल में आने वाले हैं ये 3 महाट्विस्ट
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल की कहानी अभी बहुत दिलचस्प मोड़ से गुजर रही है। शो में आगे कई बड़े ट्विस्ट आने की संभावना है जो कहानी को नई दिशा दे सकते हैं।

अनुपमा सीरियल की कहानी अभी काफी दिलचस्प मोड़ से गुजर रही है। एक तरफ जहां जहां सावी का कैफे कुणाल के रिव्यू के बाद अपनी पहली उड़ान भर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा की निजी जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। शाह परिवार में कंगाली का दौर है और बा-बापूजी अगरबत्ती बेचने जैसे काम करने को मजबूर हैं। उधर कोठारी हाउस में भी क्लेश मची हुई है और राही-प्रेम बुरी तरह टूट चुके हैं। गॉसिप गलियारों और फैन थ्योरीज की मानें तो अपकमिंग एपिसोड में ये 3 महाट्विस्ट आने वाले हैं जो कहानी को एक दमदार बूस्ट देंगे।
प्रेम का विलेन अवतार और अनुपमा से बदला
लगातार अनुपमा की बुराई कर रहा प्रेम अपनी पत्नी राही के सामने भी अपनी मां या उसमें से किसी एक को चुनने की शर्त रख चुका है। वह बीते कुछ एपिसोड से लगातार अनुपमा की बुराई करता और उसे बुरा-भला कहता नजर आया है। शुरू से सीरियल में एक भले इंसान के तौर पर नजर आया प्रेम अब विलेन अवतार में नजर आ सकता है। माना जा रहा है कि प्रेम अपने बदले और अलग पहचान बनाने की कोशिश में अनुपमा के दुश्मनों से हाथ मिला ले। अगर ऐसा होता है तो यह अनुपमा के लिए सबसे बड़ा धोखा होगा क्योंकि उसने हमेशा प्रेम को अपने बेटे की तरह माना है।
किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है अनुपमा?
हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि काम के दबाव में अनुपमा को बार-बार चक्कर आ रहे हैं और उसकी तबीयत बिगड़ रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह कोई मामूली थकान नहीं है, बल्कि अनुपमा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। माना जा रहा है कि पहले ही मुश्किलों से जूझ रही अनुपमा की जिंदगी में यह बीमारी एक बड़ी मुश्किल लेकर आएगी। लेकिन हर चुनौती का सीना तानकर सामना करने वाली अनुपमा इस मुश्किल से कैसे निकलेगी यह देखना दिलचस्प होगा। साथ ही क्या अनुपमा की बीमारी में वो सभी लोग उसके साथ खड़े होंगे जिनकी उसने कभी न कभी मदद की है? यह देखना भी दिलचस्प होगा।
सावी के कैफे के पुराने दुश्मन की वापसी
दिग्विजय का सावी कैफे शुरू हो चुका है, लेकिन इस कैफे से जुड़ी तमाम ऐसी चीजें हैं जो अभी तक नहीं बताई गई हैं। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया था कि किसी वजह से अचानक सरकारी कर्मचारियों ने कैफे पर ताला डाल दिया है। अब देखना यह है कि इसकी वजह क्या है? फैंस की मानें तो इसकी वजह कहीं न कहीं दिग्विजय के बेटे रणविजय से जुड़ी होगी। मेकर्स ने अभी तक सीरियल में दिग्विजय के बेटे को नहीं दिखाया है, लेकिन उसकी इमेज शुरू से ही खराब बनी हुई है। ऐसे में यह कई धमाकेदार ट्विस्ट ला सकता है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


