Spoiler: फिर सड़क पर आने वाला है शाह परिवार! गौतम से भिड़कर अनुपमा ने कर दी गलती?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल में आगे सिर्फ अनु ही नहीं बल्कि पूरे शाह परिवार के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ सकती हैं। अपकमिंग एपिसोड में आपको हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि घर के भेदी तोषू की वजह से अंश की शादी में फिर एक बार विघ्न आएगा।

Anupamaa Upcoming Twists

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। पारितोष शाह की वजह से अंश और प्रेरणा की शादी में एक ऐसा विघ्न आएगा, जिससे बचाने के लिए अनुपमा को आगे आना पड़ेगा। होगा यह कि शाह निवास में सब कुछ हंसी-खुशी चल रहा है यह बात तोषू के गले नहीं उतरेगी। वह अंश और प्रेरणा की प्रांशी के साथ हंसते-खेलते की एक वीडियो रिकॉर्ड करके उसके पास पहुंच जाएगा और उसके जेहन में तमाम तरह के डर बिठा देगा। वह गौतम से यह तक कह देगा कि अगर प्रांशी उसके पास से गई तो कोठारी फैमिली दूध से मक्खी की तरह उसे निकाल फेंकेगा।

शाह निवास में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

वीडियो देखकर गौतम गांधी आग बबूला हो जाएगा और सीधा शाह निवास पहुंच जाएगा। यहां पर तोषू और पाखी पहले ही एक कोने में बैठे हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू होने का इंतजार कर रहे होंगे। गौतम की घर में एंट्री होते ही अनुपमा उसे रोक लेगी। गौतम चिल्ला चिल्लाकर अपनी बेटी को वापस करने की बात कहेगा, इस पर अंश और प्रेरणा सहम जाएंगे। अनुपमा गौतम से आवाज नीचे करने को कहेगी क्योंकि बच्ची सो रही होगी। लेकिन गौतम को प्रांशी की खुशी या उसकी नींद की नहीं बल्कि अपने स्वार्थ और अहंकार की फिक्र होगी। माही भी गौतम को सख्त लहजे में समझाने की कोशिश करेगी।

ईशानी रिकॉर्ड करेगी गौतम की हरकतें

ईशानी मौका देखकर चुपके से इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर देगी। ताकि बाद में गौतम की करतूत जरूरत पड़ने पर कोठारी परिवार को दिखाई जा सके। गौतम पहले अंश और फिर अनुपमा को धमकाने की कोशिश करेगा। जब अंश कहेगा कि प्रार्थना ने जाने से पहले कहा था कि प्रांशी उसकी बेटी है, लेकिन गौतम ने चालबाजी करके उसकी कस्टडी ले ली, तब गौतम चिल्लाएगा और कहेगा कि वही उसका सगा बाप है। इस पर अनुपमा उससे फिर उसी तरह के सवाल करेगी जो ख्याति ने उससे किए थे।

Rupali Ganguly in Anupamaa Serial

कोर्ट में खुलेगा गौतम का कच्चा चिट्ठा?

गौतम अपनी बेटी प्रांशी के बारे में उसकी वैक्सिनेशन डेट से लेकर उसकी दांत कितने हैं यह तक नहीं बता पाएगा। जबकि अंश हर सवाल का जवाब देगा। इस पर बापूजी को उस पर फक्र होगा। गौतम फिर से चीखना-चिल्लाना शुरू करेगा और कहेगा कि वो पूरे शाह परिवार को कोर्ट में घसीटेगा। इस पर अनुपमा कहेगी कि धमकी वो दे, जो पूरी कर सके। अनुपमा कहेगी कि कोर्ट में तो मैं तुझे घसीटूंगी।

माही की धमकियों से कांपेगा गौतम

इस पर माही कहेगी कि वह जज के सामने बेखौफ होकर बताएगी कि कैसे तूने पहले प्रार्थना और फिर मुझे टॉर्चर किया। कैसे तूने आज तक अपनी बेटी को गोद में नहीं खिलाया। तेरे हर अफेयर का सच बताऊंगी। गौतम के यह सुनकर थोड़ा डर जाएगा। दिग्विजय भी गौतम को चेतावनी देगा कि वो इस घर के लोगों से दूर रहे। उसे बेइज्जत करके निकाला जाएगा। जाने से पहले गौतम धमकी देकर जाएगा कि वो सभी को ऐसी सजा देगा कि इस घर का नाम शाह हाउस से 'आह' हाउस पड़ जाएगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।