Spoiler Alert: लापता हो जाएगी अनुपमा, दिग्विजय को इस जगह मिलेगी, बताएगी अपने दिल का दर्द
Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अपने बच्चों के हाथों बेइज्जत होने के बाद अनु गायब हो जाएगी। सभी उसे ढूंढते रहेंगे, लेकिन वो कहीं नहीं मिलेगी। फाइनली दिग्विजय उसे ढूंढेगा।

रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही और प्रेम के कैफे की ओपनिंग के दौरान अनुपमा को खूब बेइज्जत किया जाएगा। राही, प्रेम, वसुंधरा और यहां तक कि श्रुति भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अनुपमा कुछ नहीं कहेगी। वह सबके ताने और लानतें सुनती रहेगी और फिर आखिर में बस एक ही बात कहेगी- मैं यहां पर तुझे आशीर्वाद देने आई थी बेटा... नहीं आना चाहिए था। अब कहानी में आगे क्या होगा, इसकी झलकियां स्पॉयलर वीडियो में दिखाई गई हैं।
घर से लापता हो जाएगी अनुपमा
नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा बुरी तरह टूट चुकी होगी। उसकी बेटी राही और दामाद प्रेम ने उसे न सिर्फ ढेर सारे लोगों के सामने, बल्कि मीडिया के सामने भी बेइज्जत किया होगा। इस कसक को अपने सीने में लिए वह एक सुनसनान जगह चली जाएगी। सभी अनुपमा को ढूंढ रहे होंगे लेकिन वो किसी को नहीं मिलेगी। जहां आकर अनुपमा छिपी होगी, यह जगह उस मकान के ठीक सामने होगी, जो बिक्री के लिए खाली है और अनुपमा उसे खरीदना चाहती है।
अकेली बैठकर खूब रोएगी अनुपमा
अनुपमा इस खाली पड़ी अंधेरी जगह पर दीवार से पीठ टिकाकर जमीन पर बैठ जाएगी। वह खूब रोएगी और उन बातों को याद करेगी, जो उसकी बेटी और दामाद ने इतने सारे लोगों के सामने उससे कहीं। अनुपमा बार-बार सोचेगी कि कैसे उसकी बेटी राही को लगता है कि वह सिर्फ खुद आगे बढ़ना चाहती है और उसे किसी की खुशी से कोई लेना-देना नहीं है।
अनुपमा को मिलेगा किस्मत का इशारा
अनुपमा जब भारी चिंता और तनाव में डूबी होगी, तभी एक दरवाजा खुलेगा। दरवाजे पर दिग्विजय खड़ा होगा। दिग्विजय अंदर आएगा और अनुपमा के पास जमीन पर बैठ जाएगा। अनुपमा उससे कहेगी- आपने तब भी मुझे ढूंढ लिया था, जब मैं खो जाना चाहती थी। इस पर दिग्विजय कहेगा कि ठीक उसी तरह जैसे आपने मुझे उस वक्त ढूंढ लिया था, जब मैं खो जाना चाहता था। दोनों बातें कर ही रहे होंगे कि हवा से दरवाजा बार-बार खुलने और बंद होने लगेगा। अनुपमा इसे किस्मत का इशारा समझेगी और कहेगी- यह दरवाजा सर हवा ने नहीं खोला है, किस्मत ने खोला है।
अनुपमा बताएगी अपने दिल की बात
अनुपमा एक बार फिर दिग्विजय को ज्ञान देते हुए कहेगी- जो दरवाजा एक बार किस्मत खोल दे ना सर, उसे बंद नहीं होने देना चाहिए। अनुपमा अपने दिल की बात दिग्विजय को बताते हुए कहेगी, 'मेरा एक सपना है, कि इस घर के बाहर मेरा नाम लिखा हो। और इस घर की चाभी सिर्फ और सिर्फ मेरे पास हो। दुनिया में एक कोना ऐसा हो, जो इस अनुपमा का हो।' अनुपमा जब दिग्विजय को अपने सपने के बारे में बता रही होगी तो दिग्विजय की आंखों में एक चमक होगी। वह अनुपमा की बातें समझ पा रहा होगा। सीरियल की कहानी में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


