Spoiler Alert: क्या अनुपमा डुबाएगी अपने अनुज का नाम? श्रुति ने चली अब तक की सबसे शातिर चाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में श्रुति अपनी अभी तक की सबसे शातिर चाल खेलेगी और अनुपमा को धर्मसंकट में डाल देगी।

Spoiler Alert: क्या अनुपमा डुबाएगी अपने अनुज का नाम? श्रुति ने चली अब तक की सबसे शातिर चाल

Anupamaa 14 May Spoilers: श्रुति अब अनुपमा और राही को भिड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जहां एक तरफ वसुंधरा कोठारी और गौतम की खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं श्रुति को भी उसका बदला मिला जा रहा है। श्रुति अपनी साजिशों को हकीकत में बदलती नजर आएगी जब वो वसुंधरा कोठारी, प्रेम और राही को उसका कैफे दिखाने लेकर जाएगी। हालिया एपिसोड में दिखाया गया है कि श्रुति गाड़ी में बैठने के बाद वसुंधरा कोठारी, प्रेम और राही से अपनी आंखों पर पट्टी लगाने के लिए कहेगी।

प्रेम-राही को अपना कैफे दिखाएगी श्रुति

वसुंधरा कहेगी कि इससे आगे चलने के लिए उन्हें आंखों पर पट्टी बांधनी होगी। तब वसुंधरा पूछेगी कि आप हमें सरप्राइज देने जा रही हैं, या फिर हमें किडनैप कर रही हैं। हंसी मजाक के बीच गाड़ी आगे बढ़ेगी। अब नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जब राही, प्रेम और वसुंधरा अपनी आंखों से पट्टी हटाएंगे तो उनके पांव तले जमीन खिसक जाएगी। उनकी आंखों के सामने अनुपमा का कैफे होगा, जिस पर नीचे 'अनु की रसोई' भी लिखा हुआ है। इस पर श्रुति उनका ध्यान सड़क के दूसरी तरफ खींचते हुए कहेगी, अरे उधर नहीं इधर।

राही-प्रेम को खड़ा करेगी अनु के खिलाफ

दरअसल श्रुति ने अनुपमा के कैफे के ठीक सामने ही अपना कैफे खोला है। उसने जान बूझकर मां और बेटी को आमने सामने खड़ा कर दिया है। वह जान बूझकर चाहती है कि अनुपमा को अपने ही बच्चों (प्रेम और राही) के खिलाफ जाना पड़े। अब देखना यह है कि क्या अनुपमा अपने ही बच्चों के खिलाफ यह लड़ाई लड़ेगी? यह सवाल इसलिए भी खड़ा होता है, क्योंकि श्रुति ने बड़ी चालाकी से अपने कैफे का नाम ऐसा रखा है जिसकी वजह से भी अनुपमा को बैकफुट पर आना पड़ जाएगा। श्रुति ने अपने कैफे का नाम अनुज का कैफे रखा है।

क्या अनुपमा डुबाएगी अपने पति का नाम?

यानि अनुपमा को सिर्फ अपने बच्चों से ही नहीं बल्कि अपने पति के नाम के भी खिलाफ जाना होगा। राही, प्रेम और वसुंधरा में प्रेम ही सबसे समझदार है। दर्शकों को उम्मीद है कि प्रेम वक्त रहते श्रुति की साजिश समझ जाएगा और उसका साथ छोड़ देगा, लेकिन क्या राही उसे ऐसा करने देगी? सीरियल की कहानी में आगे कई दिलचस्प उतार चढ़ाव आने वाले हैं। अब देखना यह है कि जब बात दिग्विजय की बेटी का सपना पूरा करने की है, तो क्या अनुपमा अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढे़गी, या फिर इस बार अपने बच्चों (प्रेम और राही) समेत अपने पति का नाम बचाने की कोशिश करेगी। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।