Spoiler Alert: अनुपमा में अब होगा महामुकाबला, शादी रोकने के लिए पाखी मिलाएगी वसुंधरा से हाथ
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा का मुकाबला अब सिर्फ उसकी बदतमीज बेटी पाखी से ही नहीं बल्कि वसुंधरा कोठारी से भी है। पाखी ने अपनी बेटी ईशानी की शादी बंकू के साथ होने से रोकने के लिए मोटी बा से हाथ मिला लिया है।

अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। शाह निवास में वो होने वाला है, जो पहले कभी नहीं हुआ। पाखी की बेटी ईशानी बगावत पर उतर आई है। उसने सबके सामने यह बात कुबूल कर ली है, कि वह बंकू से प्यार करती है। एक नौकर के साथ अपनी बेटी को शादी के बंधन में बंधने की इच्छा जताते देखकर पाखी के पांव तले जमीन खिसक गई है। वह अपनी बेटी पर बहुत गुस्सा कर रही है, हालांकि काफी हद तक खुद को बेबस भी महसूस कर रही है।
ईशानी की लव स्टोरी में आया ट्विस्ट
अनुपमा अपनी नातिन ईशानी की मदद करना चाहती है, लेकिन समझ नहीं पा रही कि बात को किस तरह आगे बढ़ाए। अनुपमा अच्छी तरह जानती है कि पैसों की लालची पाखी किसी भी सूरत में अपनी बेटी की शादी एक नौकर से करने को राजी नहीं होगी। वहीं दूसरी तरफ ईशानी इस जिद पर अड़ी है कि वह शादी को बंकू से ही करेगी। अपनी मुश्किल सुलझाने के लिए ईशानी कुछ ऐसा करेगी, जिसकी उम्मीद किसी ने सपने में भी नहीं होगी। सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि इधर अनुपमा-दिग्विजय और उधर पाखी-तोषू एक दूसरे से बात कर रहे होंगे।
तोषू की भी नहीं सुन रही है पाखी
पारितोष अपनी बहन पाखी को समझाते हुए कहेगा कि जिस तार से वह अपनी बेटी के हाथ बांधने की कोशिश कर रही है, उसका करंट उसे खुद भी लगेगा। उधर अनुपमा अपने पार्टनर दिग्विजय से बात करते हुए कहेगी- रिश्तों और प्यार के बीच में यह पैसों की दीवार क्यों आ जाती है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि ईशानी अपने भाई तोषू से कहेगी, 'बस तोषू भाई, अब आपको पता होना चाहिए कि हमें क्या करना है।' एक तरफ तोषू और दूसरी तरफ दर्शक भी कनफ्यूज होंगे कि आगे क्या होने वाला है, और फिर आएगा कहानी में ट्विस्ट।
पाखी ने मिलाया अनुपमा की 'दुश्मन' से हाथ
सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि कैफे में बैठकर अनुपमा दिग्विजय से कहेगी- मेरे मन में एक बात आई है। लेकिन यह नहीं दिखाया गया है कि अनुपमा ने इस मुश्किल का क्या हल सोचा है। उधर ईशानी और बाकी सभी लोग जब शाह निवास में बैठे होंगे तभी लीला अनुपमा पर गुस्सा करेगी कि जल्दी चलो, अभी थोड़ी देर में बैंड बाजा आएगा और हमें इस ईशानी की शादी में नाचना पड़ेगा। ठीक इसी वक्त दरवाजे की तरफ से पाखी की आवाज आएगी- ऐसा कभी नहीं होगा। ईशानी अपने साथ मोटी बा को लेकर शाह निवास आई होगी। वही मोटी बा, जो गरीबों से सख्त नफरत करती है। जब पाखी ने मोटी बा से हाथ मिला ही लिया है, और अपने निजी मामलों में शामिल कर ही लिया है, तो देखना यह होगा कि अनुपमा और वसुंधरा की टक्कर में कौन जीतेगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


